सहारनपुर में PM मोदी का विपक्ष पर हमला..बोले 2014 में कहा था- देश नहीं झुकने दूंगा

उत्तरप्रदेश चुनाव 2024 राजनीति

PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) प्रचार में उतर गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर जमकर हमला बोल रहे हैं। यूपी (UP) के सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि उन्होंने 2014 में ही इस बात की गारंटी दी थी कि देश झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। पीएम मोदी ने राम राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुरू किया।

ये भी पढ़ेंः BJP के तारणहार हैं मोदी..सिर्फ अपने दम पर पार्टी को इतना वोट दिलाते हैं पीएम

पीएम ने कहा कि हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। इंडी अलायन्स के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।, क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है क्या। जिन जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है। याद कीजिए 2014 के वह दिन इसी समय देश भयंकर संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय गारंटी दी थी की देश को झुकने नहीं दुगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा।

ये भी पढ़ेंः गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार जिताकर संसद भेजिए: CM योगी

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद करो तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बन रही है। पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। लेकिन पहले कांग्रेस ने हमारी छवि खराब की। हमारे लिए देश से ज्यादा कुछ नहीं है। हमारी सरकार सिर्फ मिशन के लिए है।