Greater Noida West

Greater Noida West: NH-24 से जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West के लोगों को ट्रैफिक जाम से जल्द ही राहत मिलने वाली है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से जारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इटेड़ा गोलचक्कर (Iteda Roundabout) से शाहबेरी होते हुए एनएच-24 (NH-24) तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी चार लेन की एलिवेटेड रोड (Elevated Road) बनाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) से हो जाएगी, जिससे यात्रा का समय काफी घट जाएगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

आपको बता दें कि इस बड़ी परियोजना को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने सड़क निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। डीपीआर में भू-तकनीकी सर्वेक्षण, इंजीनियरिंग डिजाइन, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन और लागत अनुमान जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।

पांच सलाहकार फर्मों ने इस परियोजना में रुचि दिखाई है, जिनमें से एक को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी होते ही निविदा जारी की जाएगी और निर्माण कार्य की समयसीमा तय की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

250 करोड़ की लागत से बनेगी 2.5 किमी लंबी रोड

इस एलिवेटेड रोड परियोजना की अनुमानित लागत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग दो साल का समय लग सकता है। यह परियोजना शाहबेरी, गौर सिटी, इटेड़ा और बिसरख जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगी, जो रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझते हैं।

यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बचेगा

फिलहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) से एनएच-24 तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे न सिर्फ समय बल्कि ईंधन की भी बर्बादी होती है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज़ और सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: करोड़ों के फ्लैट ख़रीदने के बाद सोसायटी के निवासी ख़ुद को क्यों कोस रहे हैं?

इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देगी। एलिवेटेड रोड बनने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और रियल एस्टेट सेक्टर को भी इससे बड़ा फायदा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के कारण यहां की संपत्तियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।