Greater Noida West की हाई-राइज सोसायटियों में रहने वाले लोगों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई-राइज सोसायटियों (High-Rise Societies) में रहने वाले लोगों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बता दें कि शाहबेरी (Shahberi) से 130 मीटर रोड को जोड़ने वाली सड़क अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। करोड़ों रुपये देकर लग्जरी फ्लैट खरीदने (Buying a Luxury Flat) वाले लोग अब खुद को कोस रहे हैं, क्योंकि क्षेत्र में गंदगी, अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
शाहबेरी रोड बनी लोगों के लिए सिरदर्द
आपको बता दें कि सबसे बड़ी शिकायत शाहबेरी रोड (Shahberi Road) को लेकर है, जो अब बदहाली का प्रतीक बन चुकी है। इस सड़क के किनारे खुले नाले, जमा कचरा और बदबू ने पूरे क्षेत्र का माहौल दूषित कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि लोग अपने घरों की खिड़कियां बंद रखने को मजबूर हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे अवैध ठेले और फूड स्टॉल लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो गई है बल्कि सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है।
खुले में शराब पीना आम बात
एटीएस नोबिलिटी और गोल्फ होम्स सोसायटी के निवासियों ने कहा कि शाम होते ही सड़क किनारे शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। खुले में शराब पीने और हुड़दंग करने की घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार निवासियों ने विरोध किया तो इन लोगों ने झगड़ा और बदसलूकी भी की। नतीजा यह है कि अब लोग रात के समय परिवार के साथ बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
यू-टर्न और वैकल्पिक मार्ग बने मुसीबत
शाहबेरी वाला यू-टर्न ट्रैफिक जाम का मुख्य केंद्र बन गया है। महज 200 मीटर की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट तक लग जाते हैं। जो वैकल्पिक मार्ग एम्स साइट के पास से होकर जाता है, वह पूरी तरह कच्चा और गड्ढों से भरा हुआ है। यही रास्ता स्कूल बसों और रोजाना हजारों वाहनों के आवागमन का मुख्य मार्ग बन गया है। इस वजह से धूल, पॉल्यूशन और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। निवासियों ने इस मुद्दे पर पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी शिकायत दर्ज कराई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
स्वच्छता और हरियाली अभियान
इन समस्याओं के बीच एक सकारात्मक पहल भी देखने को मिली है। एटीएस नोबिलिटी के कुछ जागरूक निवासियों ने अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान शुरू किया है। वे हर महीने नालों के किनारे सफाई करते हैं और पौधारोपण के जरिए क्षेत्र में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे हैं।
निवासियों की मुख्य मांगें
- शाहबेरी रोड के किनारे जमा कूड़े की तुरंत सफाई कराई जाए।
- खुले नाले को ढककर उसे सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जाए।
- एम्स साइट के पास की कच्ची सड़क को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। इसके अलावा, सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: 30 अक्टूबर नहीं फिर कब होगा नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, पढ़िए पूरी डिटेल
प्राधिकरण का जवाब
इस मामले पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सीनियर मैनेजर ए.के. सिंह ने कहा कि ‘शाहबेरी रोड की स्थिति का सर्वे कराया जाएगा। शिकायतों की पुष्टि के बाद गंदगी हटाने और नालों को ढकने का काम शुरू किया जाएगा।’
