Greater Noida

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 3 रूटों पर शुरू होगी मेट्रो, ये रही डिटेल

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी है।

Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो नेटवर्क (Metro Network) का विस्तार जल्द ही शुरू होने जा रहा है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने तीन नए रूटों पर डिटेल डिजाइनिंग (Detail Designing) की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस प्रक्रिया में तीन कंपनियां शामिल हुई हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच फिलहाल जारी है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

आपको बता दें कि एनएमआरसी के तीनों प्रस्तावित रूटों की विस्तृत डिजाइन ड्राइंग का कार्य दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंट (डीडीसी) का चयन अगले एक सप्ताह में किया जाएगा। चयनित कंपनी अगले पांच वर्षों तक इन रूटों पर काम करेगी और सिविल डिजाइन, लागत, विद्युत, यांत्रिक कार्यों तथा ट्रैक निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट एनएमआरसी को सौंपेगी। इस परियोजना पर नोएडा मेट्रो लगभग 24.21 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

तीन प्रस्तावित मेट्रो रूट

इन तीनों प्रस्तावित मेट्रो रूटों की कुल लंबाई 31.595 किलोमीटर तय की गई है।

पहला रूट:- सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक (17.345 किमी)

दूसरा रूट:- सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक (11.56 किमी)

तीसरा रूट:- ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक (2.6 किमी)

पहला मेट्रो रूट – सबसे लंबा ग्रेनो वेस्ट कॉरिडोर

सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक का रूट सबसे लंबा होगा। 17.345 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 11 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसकी फाइल फिलहाल केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। यह रूट ग्रेनो वेस्ट के यात्रियों को सीधा नोएडा मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दूसरा मेट्रो रूट – सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक

दूसरा रूट 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 8 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। यह रूट नोएडा के कॉरपोरेट और रिहायशी इलाकों को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस परियोजना के लिए जल्द ही सहमति पत्र जारी किया जा सकता है।

तीसरा मेट्रो रूट – ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक

तीसरा रूट सबसे छोटा होगा, जिसकी लंबाई 2.6 किलोमीटर है। इस पर दो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इस परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है और वर्तमान में इस रूट पर मिट्टी की जांच (स्याल टेस्टिंग) की जा रही है। जांच रिपोर्ट चयनित डिजाइन कंसल्टेंट कंपनी को सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में पर्थला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा..ऐक्सिडेंट के बाद नीचे गिरे कई लोग

सर्वे रिपोर्ट तैयार, जल्द मिलेगी अंतिम मंजूरी

नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी रूट का टोपोग्राफिक सर्वे पूरा हो चुका है। यह रिपोर्ट अब डिटेल डिजाइन प्रक्रिया में शामिल की जाएगी। इसके बाद पिलर निर्माण और अन्य सिविल कार्यों का निर्धारण किया जाएगा।

सौर ऊर्जा से चलेंगे सभी मेट्रो स्टेशन

एनएमआरसी ने कहा कि तीनों प्रस्तावित मेट्रो रूटों के सभी स्टेशनों पर सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति की जाएगी। प्रत्येक स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनसे आवश्यक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए पहले ही प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जा चुकी है, जिसमें शामिल कंपनियों ने अपने सुझाव दिए थे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: महागुण मंत्रा-2 के फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी खबर आने वाली है!

नोएडा मेट्रो विस्तार से लाखों यात्रियों को राहत

तीनों रूटों के निर्माण से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन आसान होगा। लाखों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही सौर ऊर्जा से संचालित स्टेशन इस परियोजना को पर्यावरण के अनुकूल भी बनाएंगे।