Noida-ग्रेटर नोएडा में छठ मनाने वाले अच्छी ख़बर ज़रूर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida:
दीवाली के बाद से छठ पूजा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में छठ पूजा (Chhath Puja) को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। शहर के विभिन्न जगहों पर अस्थाई घाट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ घाटों की साफ-सफाई का भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी 1 (Gaur City 1) के लेक व्यू पार्क में घाट की सफाई चल रही है और यहां गैर सिटी छठ पूजामें भाग लेने वाली महिलाओ का रजिस्ट्रेशन चल रहा है। जिसमें 200 श्रद्धालु महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Delhi में पार्किंग चार्ज महंगा..जानिए कितने भरने पड़ेंगे पैसे?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दीए से सावधान! एक दीए से लाखों का फ्लैट जलकर ख़ाक
इस बार गौर सिटी छठ पूजा समिति ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रखी है। जिसमें 200 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कराकर अपना घाट निश्चित करा सकती है। जिससे उन्हें घाट पर आकर भटकना न पड़े और कोई असुविधा न हो। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है और अबतक 100 के करीब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। फिलहाल वैदी बनाई जा रही है ताकि रजिस्ट्रेशन के अनुसार हम उन्हें एक नंबर देंगे उसी आधार पर हम वेदी पर नंबर डालकर उनका बुक कर देगें। अगर कोई व्रत करने वाला घाट बुक करना चाहते हैं तो www.gaurcitychathpooja.com पर जाकर पुक करा सकते हैं।

17 से 20 नवंबर तक छठ पूजा महापर्व का आयोजन

छठ महापर्व का आयोजन 17 नवंबर से शुरू होगा जो 20 नवंबर तक चलेगा। जिसमें 17 नवम्बर को पहली पूजा है जिसे नहाय खाय के नाम से जानते है। वहीं इस दिन घीया की सब्जी, चना की दाल और चावल बनते है और फिर दूसरे दिन खरना इस दिन रोटी, फल और गुड़ की खीर बनाते है। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं चौथे दिन यानी 20 नवम्बर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया का पर्व पूर्ण होता है।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को यमुना क्षेत्र के आसपास बने घाटों का दौरा किया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नोएडा में कुल 30 घाटों पर छठ पूजा की जाएगी।
एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि घाटों के भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा छठ पूजा के आयोजनकर्ताओं के साथ तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई, संबंधित थाने के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकार की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए और घाट के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना होने को लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए एवं यमुना नदी के किनारे पानी के आसपास बैरिकेडिंग की जाएगी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi