Noida: Tragic accident near Parthala flyover in Noida..many people fell down after the accident

Noida: नोएडा में पर्थला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा..ऐक्सिडेंट के बाद नीचे गिरे कई लोग

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले पर्थला फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा रविवार की शाम हुआ जब नोएडा होते हुए फरीदाबाद जाने वाले FNG फ्लाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। ऐक्सिडेंट के बाद कई लोग पुल से नीचे गिर गए हैं। दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद पुलिसबल ने तत्काल बचाव कार्य किया।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: महागुण मंत्रा-2 के फ्लैट खरीदारों के लिए अच्छी खबर आने वाली है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पुल से नीचे गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने पर 113 थाने के एसएचओ और पुलिस टीम पहुंची। ऐम्बुलेंस भी कुछ ही देर में आ गई।

क्या है पूरा मामला ?

FNG पुल पर पार्थला बहलोलपुर के पास शाम लगभग 5 बजे बिसरख हनुमान मंदिर की तरफ से जाने वाली सड़क पर छोटा हाथी हादसे का शिकार हो गया। इसमें लगभग 20 ढोल बजाने वाले, कई छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। पुल के ऊपर घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित छोटा हाथी पलट गया। कई लोग पुल पर उछलकर गिर पड़े। वहीं 4 से 6 लोग पुल से नीचे गिर गए।