Gajkesari Yog

Gajkesari Yog: आज से गजकेसरी योग शुरू..इन 6 राशियों का आया गोल्डन टाइम!

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Gajkesari Yog: गजकेसरी योग हुआ शुरू, 6 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Gajkesari Yog: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में से सबसे ज्यादा माना जाता है, जो लगभग एक साल तक एक ही राशि में बने रहते हैं। ऐसे में गुरु के राशि परिवर्तन करने पर 12 राशियों के जातकों पर सीधा असर पड़ता है। आपको बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में हैं। वहीं दूसरी तरफ चंद्रमा की बात करें, तो वह हर ढाई दिन में राशि बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे शुभ और अशुभ दोनों योगों का निर्णा होता है।

ये भी पढ़ेंः Rashi Update: 50 साल बाद त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Pic Social Media

9 जनवरी को रात 8 बजकर 46 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश किए, गुरु के साथ युति करके गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में गजकेसरी योग को बहुत ही महत्वपूर्ण और भाग्यवर्धक माना जाता है। यह योग तब बनता है जब बृहस्पति (गुरु) और चंद्रमा एक विशिष्ट स्थिति में होते हैं, जिससे व्यक्ति को जीवन में नए अवसर, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। गजकेसरी योग के प्रभाव से व्यक्ति के कार्यों में गति आती है और वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं गजकेसरी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। भाग्य और समृद्धि के द्वार खुलेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग फलदायी है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

बात करें वृषभ राशि की तो इस राशि में बृहस्पति और चंद्रमा की युति लग्न भाव में बन रही है। ऐसे नमें इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साथ ही आपकी नेतृत्व कौशल अच्छा रहने वाला है। लेकिन किसी भी काम को करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी की बहुत आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि मेंइ गुरु और चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग बारहवें भाव में बना है। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के संचार कौशल में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रचनात्मकता बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखें इस कलर का डोरमेट, आएगी खुशहाली

कर्क राशि (Kark Zodiac)

बृहस्पति और चंद्रमा की युति कर्क राशि के दशम भाव में बन रही है। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को कम मेहनत या अचानक सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के लोगों के लिए गजकेसरी योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होने वाला है। इस राशि के जातक को नौकरी और व्यापार में अपाल अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी योग किस्मत बदल देने वाला है। इस राशि के जातक स्वयं पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।गजकेसरी योग से कन्या राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानी खत्म होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के सातवें भाव में गजकेसरी योग का निर्माण बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों सर्तक और सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल मच सकती है। ऐसे में धैर्य रखना बेहद जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac)

वृश्चिक राशि के लोगों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ आकस्मिक धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। इस राशि के जातकों के मन में आक्रामकता और अलगाव की भावना उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गजकेसरी योग इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बढ़ाएगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है। माता का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातक अपनी कई इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। मकर राशि के पांचवे भाव में गजकेसरी योग बन रहा है, इससे इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग बहुत लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों के अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी। इसके साथ ही मां का पूरा आशीर्वाद आपको मिलेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग कुछ खास बदलाव लेकर आने वाला है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही आप खूब सफलता हासिल करने में सफल हो सकते हैं। आप कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत भी बन सकते हैं।
आपको बता दें कि साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह समेत तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।