Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर के मेन गेट पर रखें डोरमेट, दूर होगी परेशानी
Vastu Tips: हिंदू धर्म में वस्तुओं को बनाने से लेकर उन्हें घर में लाने और उचित स्थान पर रखने के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताया गया है। लोग वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं। इससे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, बल्कि सुख-समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होती है। अगर आप घर के मेन गेट (Main Gate) पर डोरमैट (Doormat) लगाना चाह रहे हैं तो उसके रंग पर विशेष ध्यान दें। यह रंग आपके जीवन को खुशियों से भर सकता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि डोरमैट (Doormat) का कौन सा रंग और कौन सी दिशा शुभ मानी गई है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: किराए के घर में शिफ्ट होने से पहले वास्तु के इन नियमों को जान लीजिए
दिशा के मुताबिक रखें डोरमैट
अगर आपके घर का मेन गेट पूर्व दिशा की तरफ खुलता है तो यह उन्नति के लिए बहुत अनुकूल माना जाता है। सूर्य पूर्व में उगता है और हमें नई ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करता है। इसलिए इस दिशा में बरगंडी या भूरे रंग का डोरमैट (Doormat) रखना लाभकारी होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रंग समृद्धि, खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
जिन लोगों का मेन गेट (Main Gate) दक्षिण दिशा की तरफ हो उन्हें वहां लाल रंग का पायदान या डोरमैट रखने से लाभ होता है। यह रंग घर में सफलता, प्रगति और आत्मविश्वास बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा का संबंध अग्नि तत्व से है, जिसका स्वामी मंगल है और जिसका रंग लाल है। इसलिए लाल रंग की डोरमैट को दक्षिण दिशा की तरफ रखना सही माना गया है।
ये भी पढ़ेंः Year 2025: साल 2025 में 3 मूलांको वाले लोगों की चमकेगी किस्मत!
अगर आपके घर का मेन गेट (Main Gate) उत्तर दिशा में है, तो ऐसा बताया जाता है कि वहां नीले रंग का डोरमैट सौभाग्य प्रदान कराता है। इसका कारण यह है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में उत्तर दिशा को जल तत्व का प्रतीक माना गया है। यह दिशा बुध के प्रभाव में भी होती है। ऐसे में अपने घर के प्रवेश द्वार पर नेवी ब्लू या नीले रंग की डोरमैट रखने से आपके काम या व्यवसाय पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान
घर में डोरमैट का होना बहुत आवश्यक माना गया है। हालांकि आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए डोरमैट का आकार दरवाजे के आकार से मेल खाना चाहिए।
यह बहुत बड़ा या बहुत छोटा नहीं होना चाहिए।
धूल को दूर रखने के लिए आपको इसे हर दूसरे दिन साफ करना चाहिए।
अगर आपका डोरमैट पुराना हो गया है, तो आपको कुछ समय बाद इसे बदलना चाहिए।
अन्यथा गंदे और पुराने कालीन नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेते हैं।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।