Driving License: घर बैठे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, RTO जाने की जरूरत नहीं
Driving License News: परिवहन विभाग अब एक और कदम आगे बढ़ते हुए एक मॉडर्न विभाग (Modern Department) के रूप में उभर रहा है, जिससे आम लोगों (People) को बड़ी राहत मिल रही है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि परिवहन विभाग (Transport Department) ने 57 में से 44 सेवाओं को पूरी तरह से फेसलेस कर दिया है, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है। इसका मतलब है कि अब आप घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) प्राप्त कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Grok: आ गया एलन मस्क का ग्रोक..Chat GPT की नींद उड़ी!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया
लर्निंग लाइसेंस (Learning License) प्राप्त करने के लिए अब आपको घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां ‘लाइसेंस’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर अपने राज्य का चयन करने के बाद, आपको ‘लर्निंग लाइसेंस आवेदन’ (Learning License Application) का विकल्प मिलेगा।
इस विकल्प को खोलने के बाद, आपको आधार कार्ड के नंबर के माध्यम से आवेदन करना होता है। जैसे ही आधार कार्ड से प्रमाणीकरण होगा, आपकी सारी जानकारी स्वतः वेबसाइट पर भर जाएगी। इस दौरान आपको अपनी वाहन कैटेगरी (जैसे दोपहिया, चारपहिया, या भारी वाहन) का चयन करना होगा और संबंधित फीस का भुगतान करना होगा। फीस जमा करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट कैसे होता है?
लर्निंग लाइसेंस (Learning License) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से दे सकते हैं। एआरटीओ पंकज सिंह के मुताबिक, यह टेस्ट AI आधारित है, जिसमें सामान्य सवाल पूछे जाते हैं। इस टेस्ट में आपको उत्तर देते समय इधर-उधर नहीं देखना है, क्योंकि इधर-उधर देखने या संतोषजनक उत्तर न देने पर आपको फेल कर दिया जाएगा। अगर आप सही तरीके से जवाब देते हैं और ध्यानपूर्वक टेस्ट पूरा करते हैं, तो आप पास हो जाएंगे और कुछ ही समय में आपका लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
परमानेंट लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया
लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, अगर आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (Permanent Driving License) बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी एक आवेदन प्रक्रिया होती है। आवेदन के दौरान आपको लर्निंग लाइसेंस की कॉपी और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। फिर, फीस का भुगतान करके आपको ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करना होता है। बुक किए गए स्लॉट के अनुसार, आपको आरटीओ कार्यालय जाकर वहां मौजूद RI के सामने ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में यह देखा जाता है कि आप वाहन चला सकते हैं या नहीं। यदि आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो आपको परमानेंट लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Cancer Treatment: आपके DNA में छिपा है कैंसर का इलाज!..पढ़िए पूरी स्टोरी
आवश्यक दस्तावेज
लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ आधार कार्ड है, जो कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती। परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन करते वक्त, लर्निंग लाइसेंस की कॉपी और आधार कार्ड की प्रतिलिपि भी जरूरी होती है।
