Toll Tax

Toll Tax: ग्रेटर नोएडा-नोएडा से लखनऊ-कानपुर जाने वाले अब आपको जेब ज़्यादा ढीली करनी होगी

Trending उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Toll Tax: नई टोल दरें 31 मार्च की रात से लागू होंगी

Toll Tax News: ग्रेटर नोएडा-नोएडा से लखनऊ-कानपुर (Lucknow-Kanpur) जाने वाले अब आपको जेब ज़्यादा ढीली करनी होगी। बता दें कि NHAI ने एक बार फिर टोल (Toll) दरों में वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी और दोपहिया चारपहिया और भारी वाहनों (Heavy Vehicles) सभी पर लागू होगी। लेकिन यह वृद्धि 10-80 रुपये तक ही होने की संभावना है। NHAI लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल की दरों की सूची (List) मार्च के अंतिम सप्ताह तक अपडेट की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Car: गाड़ी रखने वाले ध्यान दें..1 अप्रैल से लागू होने जा रहा नया नियम

Pic Social Media

नई टोल दरें 31 मार्च की रात से प्रभावी

अधिकारियों के मुताबिक 31 मार्च की मध्य रात्रि से ही यह नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज और बीघापुर के अकवाबाद स्थिति नेशनल हाईवे संख्या 31 के टोल प्लाजा पर वाहनों का टोल बढ़ाया जाना है। दरें बढ़ने के बाद दोनों हाईवे को मिलाकर जिले में लगभग 32500 वाहनों को प्रतिदिन बढ़ा हुआ टोल चुकाना होगा।

90 करोड़ रुपये खर्च कर बेहतर होगा यात्रा अनुभव

प्रतिदिन 30 हजार वाहनों के आवागमन के गवाह टोल प्लाजायुक्त नेशनल हाइवे कानपुर-लखनऊ (Kanpur-Lucknow) पर यात्रा सुगम बनाने के लिए NHAI 90 करोड़ रुपये खर्च दोहरा ओवरले करवा रहा है। इस कार्य के साथ ही मार्ग पर प्रकाश, संकेतक, सफेद पट्टी, चौड़ी पट्टी, ब्लिंकर आदि भी लगाए जा रहे हैं। एनएचएआइ लखनऊ यहां डिवाइडर को भी हरा भरा कर रहा है।

ओवरले (Overlay) का काम करवा रहे साइट इंजीनियर के मुताबिक जहां पेड़ नही है वहां नए पौधे लगाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर इस बार बढ़ने वाले टोल को चुकाने पर वाहन सवारों को जेब तो भले ही ढीली करनी पड़ेगी लेकिन सुगम सफर से यह खर्च ज्यादा नहीं खलेगा।

Pic Social Media

वहीं प्रतिदिन 2.5 हजार वाहनों के अवागमन का गवाह उन्नाव-लालगंज नेशनल हाइवे (Unnao-Lalganj National Highway) अभी कुछ माह पहले ही बनकर तैयार हुआ है और आवागमन के लिए वाहन सवारों को पूरी तरह सुगम है। नवाबगंज टोल मैनेजर एएस सिंह के मुताबिक अभी सूची नहीं आई है। 25 मार्च के बाद ही संभावना है कि सूची आएगी।

वहीं उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग (Unnao-Lalganj National Highway) के अकवाबाद टोल के मैनेजर गिरिधर सिंह के मुताबिक अभी तक कोई नोटिफिकेशन नही आया है। नोटिफिकेशन मिलने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। NHAI के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक हर साल दरें बढ़ती हैं। इस बार भी सामान्य दरें ही बढ़ेंगी। उनके मुताबिक जल्द ही नई सूची आ जाएगी।

10 माह बाद लागू होगी टोल वृद्धि

यह वृद्धि, जो 10 माह बाद लागू हो रही है, पहले की तरह 1 अप्रैल से ही प्रभावी होगी। 2024 में नई दरें जून में लागू की गई थीं, क्योंकि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई थी, लेकिन इस बार यह बदलाव 1 अप्रैल से होगा।

अकवाबाद टोल की कम वसूली, वाहन सवारों को भारी नुकसान

अकवाबाद टोल की स्थिति पर चर्चा करते हुए टोल मैनेजर गिरिधर सिंह (Toll Manager Giridhar Singh) के मुताबिक वर्तमान में यहां दिन में केवल 2,500 वाहन ही निकलते हैं। अधिकांश वाहन लालकुआं से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण टोल की वसूली बेहद कम हो रही है।