Patna: भारत के प्रसिद्ध उत्तर भारतीय डाइनिंग ब्रांड Dhaba Estd. 1986 Delhi ने पटना में अपना पहला आउटलेट लॉन्च कर दिया है। उर्मिला अरुण आर्केड, रेड वेलवेट होटल के सामने, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवईपुरी स्थित यह नया रेस्टोरेंट ब्रांड के राष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है।

1986 में नई दिल्ली में स्थापित Dhaba ने लगभग चार दशकों तक पारंपरिक पंजाबी एवं उत्तर भारतीय भोजन को अपने विशिष्ट देसी-रस्टिक आकर्षण और दमदार स्वादों के साथ प्रस्तुत किया है। आज ब्रांड देशभर के प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों में मौजूद है, और अब बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए Dhaba ने पटना को भी अपने सफर में शामिल कर लिया है।
लॉन्च के अवसर पर अज़्योर हॉस्पिटैलिटी के सह-संस्थापक एवं निदेशक, राहुल खन्ना ने कहा, ‘Dhaba हमेशा से बेझिझक स्वादों, गर्मजोशी और अपनी अनोखी पहचान के लिए पहचाना जाता है। पटना जहां के लोगों की संस्कृति और अच्छे खाने के प्रति प्रेम बेहद खास है- में Dhaba लाने पर हमें बेहद खुशी है। यह लॉन्च हमारी विरासत को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।’

पटना आउटलेट में लगभग 60 सीटों का मॉडर्न डाइनिंग स्पेस है, जिसे Dhaba की विकसित 2.0 पहचान के अनुरूप डिजाइन किया गया है। रेस्टोरेंट का इंटीरियर पारंपरिक हाईवे ढाबे के माहौल को एक समकालीन रूप में पेश करता है, जिसमें रंगीन ट्रक-आर्ट, आकर्षक सजावट और एक जीवंत, स्वागतपूर्ण वातावरण शामिल है जो परिवारों, युवाओं और ग्रुप डाइनिंग के लिए उपयुक्त है।
ये भी पढ़ेंः Zero Balance: 2026 से बदल जाएगा जीरो बैलेंस का फार्मूला, अकाउंट में रखने होंगे इतने पैसे
मेन्यू में Dhaba की लोकप्रिय और सिग्नेचर डिशें उपलब्ध हैं बटर चिकन, बल्टी मीट, अमृतसरी मच्छी, दाल ढाबा, पनीर टिक्का, साथ ही कई तंदूरी स्पेशलिटीज़, ब्रेड्स और भरपूर ग्रेवी विकल्प।
इसके अलावा आउटलेट में विशेष रूप से तैयार किए गए क्राफ्टेड मॉकटेल्स भी मिलते हैं, जो Dhaba के तेज़ और बोल्ड फ्लेवर को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फ्रैंचाइज़ पार्टनर निकीता रानी ने कहा, ‘पटना में Dhaba का लॉन्च हमारे लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह आउटलेट बिहार में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ब्रांड लेकर आया है और हम शहर को एक यादगार, स्वाद से भरपूर डाइनिंग अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।’
ये भी पढ़ेंः Electric Vehicle: पहली बार हवा में चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, इन जगहों पर लगेंगे एनर्जी स्टेशन
अब खुला है- Dhaba Estd. 1986
Dhaba Estd. 1986 अब उर्मिला अरुण आर्केड, रेड वेलवेट होटल के सामने, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवईपुरी, पटना, बिहार में खुल गया है। यहां लंच और डिनर दोनों की सुविधा उपलब्ध है।
