9 December 2025 Ka Rashifal

9 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

9 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 दिसंबर 2025 से पौष मास का पांचवा दिन है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव राशि वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत और त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो कि 2:28 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:53 एएम से 12:34 पीएम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 2:49 पीएम से 4:07 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई चिंता है, तो आप उनके कुछ जरूरी टेस्ट आदि अवश्य कराएं। घूमने जाने के लिए आप योजना बना रहें हो, तो आपको अपने माता-पिता से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। सरकारी मामलों में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी, इसलिए आप कोई निवेश बहुत ही सोच समझकर करें।

वृष राशि (Taurus)  आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप यदि किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होते जाएंगे। घर-परिवार में महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए धन के मामले में थोड़ा कम़जोर रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन रहेगा। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आप किसी को धन को लेकर सलाह देने से बचें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उसे बिल्कुल ना करें। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। घर-परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपकी शत्रु भी आपके मित्र बन सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई करीबी दोस्त आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकता है, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। किसी नये वाहन की खरीदारी करने की आप योजना बना सकते हैं। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों की माली हालात आज के दिन काफी मजबूत रहने वाली है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद-विवाद बात चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा और आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें और संतान को पढ़ाई-लिखाई के लिए आप कहीं बाहर भेज सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा ध्यान देकर करना होगा, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज फायदेमंद साबित होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें