Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश की इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश (CM Nitish) ने जो वादे किए उसपर अमल शुरू हो गया है। पश्चिम चंपारण (Champaran) जिले के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक सीएम नीतीश कुमार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है, जो अब धरातल पर उतरने जा रही है। सीएम नीतीश ने अपनी प्रथम चरण की प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की थी, और उस दौरान की गई घोषणाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 498.70 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति मिल गई है, और अब इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अन्य योजनाओं का कार्य भी प्रगति पर है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Bihar: जमुई को CM नीतीश ने दी 890 करोड़ रुपये की सौगात

आपको बता दें कि बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय (Dinesh Kumar Rai) ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर के घोटवा टोला से मझौलिया तक जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था, उनकी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है, और इन योजनाओं का अनुपालन कराया जा रहा है। इन योजनाओं में गंडक पर डिग्री कॉलेज बेतिया के लिए महाराजा स्टेडियम का जीर्णोद्धार, बरवत से जीएमसीएच पथरी घाट तक सड़क चौड़ीकरण, मदनपुर से पनियहवा एनएच का निर्माण, दोन नहर सड़क निर्माण, और चनपटिया स्टार्टअप का विस्तार शामिल है।
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रगति यात्रा के दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास किया था, जिनमें गंडक पर मधुबनी डिग्री कॉलेज के लिए 14.52 करोड़ रुपये, महाराजा स्टेडियम बेतिया के लिए 53.99 करोड़ रुपये, दोन नहर सड़क निर्माण के लिए 78 करोड़ रुपये, बरवत से जीएमसीएच तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 73.16 करोड़ रुपये, वाल्मीकिनगर में इको टूरिज्म पार्क के निर्माण के लिए 51.54 करोड़ रुपये, अमवामन में विद्युत ग्रिड स्थापना के लिए 148.49 करोड़ रुपये, गन्ना किसानों के लिए 10 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान और चनपटिया स्टार्टअप के लिए 29.30 एकड़ भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई है।
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने शेखपुरा और लखीसराय में विकास योजनाओं की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की
बेतिया डीएम दिनेश कुमार राय (Dinesh Kumar Rai) ने बताया कि जिले के चौतरफा विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा की गई सभी घोषणाओं की स्वीकृति मिल चुकी है, और अब इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
