Delhi

Delhi सरकार जल्द लाएगी ब्लड डोनेशन ऐप, जरूरतमंदों को मिलेगी तुरंत मदद

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi की सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में आयोजित एक रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में आयोजित एक रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार जल्द ही एक विशेष ब्लड डोनर्स डायरेक्ट्री ऐप (Blood Donors Directory App) लॉन्च करने जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को तुरंत रक्तदाताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी। सीएम ने रक्तदाताओं से मुलाकात की, उनकी सराहना की और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Pic Social Media

ब्लड डोनर्स ऐप की होगी शुरुआत

आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली सरकार एक ब्लड डोनर्स डायरेक्टर से जुड़ा ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ऐप पर रक्तदान करने के इच्छुक लोगों का डेटा उपलब्ध होगा, जिसमें उनके नाम, फोन नंबर और पते शामिल होंगे। आपात स्थिति में किसी को रक्त की जरूरत होने पर यह ऐप तीन संभावित रक्तदाताओं की सूची तुरंत प्रदान करेगा, जिससे जरूरतमंद तुरंत संपर्क कर सकें।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने ‘जन सेवा सदन’ का किया उद्घाटन, बोलीं- ‘यह जनता के लिए…’

सरकारी अस्पतालों में नई मशीनें

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों जैसे LNGP और जीबी पंत में नई मशीनें लगाई जाएंगी, जो रक्तदान के बाद 24 घंटे के भीतर रक्त की जांच पूरी कर सकेंगी। इससे आपात स्थिति में मरीजों को जल्दी और सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त न मिलने की समस्या को इस पहल से काफी हद तक हल किया जाएगा।

Pic Social Media

स्वैच्छिक रक्तदाताओं की होगी व्यवस्था

इस ऐप में केवल उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो स्वेच्छा से रक्तदान के लिए सहमति देंगे। रक्तदान के बाद दाता का नाम तीन महीने के लिए सूची से स्वतः हट जाएगा, जिससे उनकी सेहत सुरक्षित रहे और वे उचित अंतराल पर दोबारा रक्तदान कर सकें।

ये भी पढ़ेंः Delhi को ‘गैस चैंबर’ से ‘ग्रीन कैपिटल’ बनाएंगे: CM Rekha Gupta

रक्तदान के लिए अपील

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) भी शामिल हुए। उन्होंने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस योजना की सराहना की और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।