Media Jobs: Vacancy in News18 India, apply like this

Media Jobs: News18 इंडिया में वेकेंसी, ऐसे करें Apply

TV डिजिटल
Spread the love

ये ख़बर उन पत्रकारों के लिए है जो या तो नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं। Network18 Media & Investments Limited के तेजी से उभरते डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कड़क’ (Kadak) ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। अपनी बोल्ड, ताजा और बेबाक रिपोर्टिंग के लिए पहचाना जाने वाला ‘Kadak’ अब अपनी टीम का विस्तार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Zee Media: ज़ी मीडिया में बंपर भर्ती, ऐसे करें Apply

पद और योग्यताएं:

मल्टीमीडिया प्रड्यूसर (8+ वर्षों का अनुभव)
हिंदी स्क्रिप्टिंग, प्रॉडक्शन, SEO, यूट्यूब मैनेजमेंट और Canva जैसे टूल्स की गहरी समझ होनी चाहिए।

रिपोर्टर (2+ वर्षों का अनुभव)
जमीनी रिपोर्टिंग का जुनून हो, समर्पण और ऊर्जा से भरपूर हो और खबरों को गहराई से समझने की क्षमता रखता हो।

वीडियो एडिटर (2 वर्षों का अनुभव)
Premiere Pro, Photoshop और After Effects में दक्षता आवश्यक है।

कार्यस्थल: नोएडा

यदि आप हिंदी पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि जुनून मानते हैं और ऐसा कंटेंट बनाना चाहते हैं जो लोगों के दिलों को छू सके, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

अपना रिज्यूमे या डायरेक्ट मैसेज भेजें इस ईमेल पर:
[email protected]

यह मौका उन पत्रकारों के लिए है जो कुछ नया, दमदार और असरदार करना चाहते हैं।