MP News

MP News: उज्जैन में 25 हजार कन्याओं के पूजन से बना विश्व रिकॉर्ड, CM मोहन यादव ने दिया गिफ्ट

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

MP News: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल (Baba Mahakal) की नगरी उज्जैन में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित हुआ है। 28 सितंबर को उज्जैन (Ujjain) उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 121 स्थानों पर एक साथ 25,000 कन्याओं के पूजन का आयोजन किया गया, जिसने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) भी शामिल हुए और कन्याओं को पूजन के साथ-साथ उपहार भी प्रदान किए।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

121 स्थानों पर हुआ कन्या पूजन का आयोजन

‘लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति’ के तत्वावधान में उज्जैन के 121 विभिन्न स्थानों पर कन्या पूजन का यह विशाल आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, ‘हमारे मित्र और विधायक अनिल जैन की अगुवाई में उज्जैन का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। यह उपलब्धि हमारी सनातन संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करती है। यह गौरवशाली क्षण हमारी संस्कृति पर गर्व करने का अवसर है।’

Pic Social Media

13 साल तक की कन्याओं का हुआ रजिस्ट्रेशन

बीजेपी विधायक अनिल जैन ने कहा कि इस आयोजन के लिए लगभग 5 हजार कार्यकर्ताओं ने 6 महीने की कड़ी मेहनत से 13 साल तक की 25 हजार कन्याओं का रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने कहा, ‘यह आयोजन न केवल आस्था और परंपरा का उत्सव है, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण भी है। उज्जैन और मध्य प्रदेश को इस ऐतिहासिक आयोजन से जो गौरव प्राप्त हुआ, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।’

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

विकास कार्यों का भूमि पूजन

इस अवसर पर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उज्जैन में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया, जिनमें एलिवेटेड ब्रिज, सड़क चौड़ीकरण, अस्पताल निर्माण, प्रशासनिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, उन्होंने उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम के पास खाली पड़ी जमीन पर 369.11 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इन कार्यों में अस्पताल, सड़क, पुल-पुलिया, जिला प्रशासनिक कार्यालय और संभागीय प्रशासनिक कार्यालय का निर्माण शामिल है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, दीपावली के बाद से हर बहन को मिलेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह

मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में हाल ही में क्षिप्रा नदी में डूबने से मृत तीन पुलिसकर्मियों सब-इंस्पेक्टर अशोक शर्मा, सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और कांस्टेबल आरती पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को उनके पद के आधार पर सहायता राशि प्रदान की। सब-इंस्पेक्टर अशोक शर्मा और मदनलाल निनामा के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये, जबकि कांस्टेबल आरती पाल के परिजनों को 59 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

Pic Social Media