Jharkhand

Jharkhand की आत्मा को अंतिम प्रणाम, पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन (Shibu Soren) के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया X पर एक मार्मिक पोस्ट साझा की। बता दें कि सोशल मीडिया पर लिखे अपने संदेश में उन्होंने अपने पिता को न केवल एक पथप्रदर्शक और शिक्षक बताया, बल्कि उन्हें ‘झारखंड की आत्मा’ और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत करार दिया। उन्होंने लिखा कि वह अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था; वे मेरे पथप्रदर्शक, मेरे विचारों की जड़ें और उस जंगल जैसी छाया थे, जिसने हजारों-लाखों झारखंडियों को धूप और अन्याय से बचाया।’ उन्होंने शिबू सोरेन को अपने जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक और संघर्ष की मिसाल बताया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में पर्यटन नीति को मिलेगी नई उड़ान, लातेहार में बनेगी टाइगर सफारी

बचपन की यादें और शिबू सोरेन का संघर्ष

सीएम सोरेन (CM Soren) ने बचपन की यादें साझा करते हुए लिखा, ‘मैंने उन्हें हल चलाते, लोगों के बीच बैठते और उनका दुख जीते देखा। जब मैं पूछता था कि लोग आपको दिशोम गुरु क्यों कहते हैं, तो वे मुस्कुराकर कहते थे, ‘बेटा, मैंने सिर्फ उनका दुख समझा और उनकी लड़ाई अपनी बना ली।’ यह उपाधि न किताबों में थी, न संसद ने दी यह झारखंड की जनता के दिलों से निकली थी।’

उन्होंने अपने पिता के जीवन को सादगी, नैतिकता और संघर्ष का प्रतीक बताया। सीएम हेमंत ने कहा कि शिबू सोरेन ने जनजातीय समाज, गरीबों और वंचितों की आवाज उठाई और झारखंड राज्य के सपने को साकार किया। ‘सत्ता उनके लिए कभी लक्ष्य नहीं थी, बल्कि जनसेवा का माध्यम थी। सीएम ने लिखा, मैंने उनसे सीखा कि कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों पर अडिग रहा जा सकता है। वे कभी नहीं झुके, कभी हार नहीं मानी।’

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, खातों में आने लगे 2500 रुपये

‘आपका वचन निभाऊंगा’

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने लिखा, ‘मैं, आपका बेटा, आपका वचन निभाऊंगा। झारखंड आपका कर्जदार रहेगा।’ उन्होंने शिबू सोरेन को झारखंड की आत्मा बताते हुए कहा कि उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।