Punjab

Punjab के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 8 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल होने की खबर

Trending पंजाब
Spread the love

Punjab के होशियारपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) में दसूहा के पास आज एक भीषण सड़क हादसा (Horrific Road Accident) हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस (Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसा दसूहा-हाजीपुर रोड पर सगरा बस अड्डे के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को सीधा कर इसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल यात्रियों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: हर क्षेत्र में नंबर-1 बनेगा पंजाब- CM मान

डीएसपी कुलविंदर सिंह (DSP Kulwinder Singh) ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि बस में 39 यात्री सवार थे। मृतकों में मां-बेटी, रज्जू बाला और मीना (पत्नी अशरफ अली, निवासी बुड्ढा मल) और एक बच्चा शामिल हैं। दसूहा सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में दसूहा की ओर जा रही थी, तभी सिंगल रोड पर सामने से एक कार आ गई। ड्राइवर ने कार को बचाने के लिए बस को तेजी से साइड में मोड़ा, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बस कई मीटर तक घिसटती चली गई और धड़ाम से जमीन पर गिरी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: शिक्षा क्रांति की शुरुआत के साथ पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे में कार सवार लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बस का ड्राइवर भी घायल है, और यदि जांच में उसकी लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।