Delhi

Delhi की CM रेखा गुप्ता ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, कहा- ‘पूर्वांचलियों से किया वादा पूरा किया’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों से किया गया वादा उनकी सरकार ने पूरा किया है।

Delhi News: छठ महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर राजधानी और देशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि छठी मइया (Chhathi Maiya) की कृपा से दिल्ली निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे। यह पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, वहीं दिल्ली में भी भव्य और दिव्य आयोजन देखने को मिला।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

ITO के हाथी घाट पर किया अर्घ्यदान

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) मंगलवार को ITO स्थित हाथी घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा, साथ ही लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा की पत्नी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के बीच जाकर संवाद किया और सभी को छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठी मइया ने उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया है।

Pic Social Media

‘पूर्वांचलियों से किया वादा पूरा किया’- सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों से किया गया वादा उनकी सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाया था, जो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात था। बीजेपी सरकार ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर यह प्रतिबंध हटाया जाएगा और श्रद्धालु यमुना किनारे फिर से छठ मना सकेंगे और आज वह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘इस बार की छठ पूजा ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। हमने श्रद्धालुओं के लिए ऐसी व्यवस्था की है, जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

राजधानी में सांस्कृतिक एकता और आस्था का संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में इस वर्ष का छठ पर्व भव्यता, आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है। राजधानी की विविधता और सांस्कृतिक समरसता इस आयोजन में झलकती है। उन्होंने कहा, ‘छठी मइया की कृपा से दिल्ली का हर आंगन उजाले से भरा रहे। हमारी राजधानी यूं ही आस्था, स्वच्छता और संस्कृति की मिसाल बनती रहे।’

सोनिया विहार घाट पर भी की पूजा-अर्चना

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने सोमवार को सोनिया विहार स्थित छठ घाट पर भी पूजा की थी और यमुना में डुबकी लगाकर दिल्लीवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की थी। उन्होंने कहा कि छठी मइया की कृपा से हर घर में शांति, हर जीवन में उन्नति और हर हृदय में विश्वास की किरण जगती रहे।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता छठ पूजा में हुईं शामिल, बोलीं- ‘दिल्ली में पहली बार व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा पर्व’

दिल्ली सरकार की ओर से शानदार व्यवस्था

छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने इस बार व्यापक और सुनियोजित तैयारियां की थीं। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक यमुना किनारे 17 मॉडल छठ घाट बनाए गए थे। इन घाटों पर टेंट, लाइटिंग, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और मेडिकल सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई थी। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।