Delhi News: राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Delhi News: राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) ‘विरासत भी और विकास भी’ के मंत्र के साथ राजधानी में हर त्योहार को जन-सहभागिता और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाती है। इसी क्रम में, सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने छठ महापर्व की खरना पूजा में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की एकता और आस्था का प्रतीक है।
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?
छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का उज्जवल प्रतीक
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा, ‘छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का उज्जवल प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता है। छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और सामूहिक सद्भाव का भी प्रतीक है।’

दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर सरकार द्वारा छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग का प्रतीक भी है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हर श्रद्धालु तक पहुंचे सुविधा और स्वच्छता
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन न होकर, स्वच्छता, संस्कृति और सुशासन का प्रतीक बने। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार छठ महापर्व की हर झलक भव्य, दिव्य और यादगार होगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi को मिलेगी नई पहचान, CM रेखा गुप्ता ने किया आधिकारिक लोगो लॉन्च करने का ऐलान
सूर्योपासना और पर्यावरण संरक्षण का पर्व
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति आभार का अनूठा प्रतीक है। सूर्योपासना और पर्यावरण संरक्षण का यह उत्सव अनुशासन, शुद्धता और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि सूर्यदेव सबके जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं और दिल्ली हमेशा उज्ज्वल, स्वच्छ और समृद्ध बनी रहे।
