29 October 2025 Ka Rashifal

29 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

29 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 29 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास का 22वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो सुबह 9:23 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे। आपको यह भी जानना जरूरी है कि आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। वहीं, राहुकाल दोपहर 12:05 बजे से 1:28 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आपका दिन उत्तम रहेगा, लेकिन कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। ऐसा करने से आपके कार्य बड़ी आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। किसी पुराने कार्य या प्रोजेक्ट को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव आपके बहुत काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग भी बने हुए हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज आपकी दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने धन की स्थिति को देखकर ही धन लगाएं। बिजनेस आपका पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी मुश्किलें आएंगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आज आप अपनी बातों से किसी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। समाज में आपके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को देखकर लोग आपसे प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको गर्व और संतोष दोनों महसूस होगा। जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। वहीं विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपने आप पर भरोसा बनाए रखें- बहुत जल्द आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। काम को लेकर आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा। आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेकर कोई गड़बड़ी कर सकते हैं और आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरों पर डिपेंड न रहें। आपको कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साह से भरा रहेगा। आज आप मानव हित में किए गए अपने सराहनीय कार्यों के कारण सम्मान और प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आप गैर-ज़रूरी खर्चों पर नियंत्रण रखकर बचत की दिशा में सोच सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक गतिविधियां आपकी उम्मीदों के अनुसार चलती रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले लगे, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करेंगे। आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकता हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण भी करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। लेकिन, आज किसी से बात करते समय अपनी निजी बातें साझा करने से बचें।

ये भी पढ़ेंः Astrology: नवंबर में शुक्र की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी सोची समझी साजिशें आपके काम आएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे के मन में चल रही बातों का भी जानने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया और फलदायी रहेगा। शाम का समय आप अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा समाधान मिलने की संभावना है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो पहले शुभ मुहूर्त देखकर कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप काम को लेकर कुछ नयी कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि इससे बाद में आपको नुकसान अवश्य होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। 

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार में नई खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपने अपने काम को लेकर जो सपने संजोए थे, वे आज काफी हद तक पूरा होने की संभावना रखते हैं। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य और सहयोग होने से शांति का माहौल बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला भी समाप्त होता दिख रहा है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें