CM मान का बड़ा बयान..बोले- 2 साल में विकास के रास्ते पर पंजाब..आपके साथ की जरुरत

पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम मान का बड़ा बयान दिया है। सीएम मान बोले दो साल में पंजाब विकास के रास्ते पर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि हम पंजाब में काम के दम पर वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में हमारी सरकार ने काफी काम किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 2022 में 117 में से 92 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करके सरकार बनाई थी।
ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा तोहफा..Punjab कृषि कॉलेज छात्रों को समर्पित

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) अपनी पत्नी संग बीते शनिवार को मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचे, यहां उन्होंने प्रार्थना की। आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर जब उनसे पार्टी की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 2 साल में जो काम किया है उसके दम पर लोगों से वोट मांगेगी। हम काम की राजनीति करते हैं।

पंजाब में भगवंत मान सरकार के कामकाज

पंजाब में भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) के कामकाज के बारे में सीएम मान ने कहा कि हमने प्रदेश में 829 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं, 42000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। प्रदेश में रिकॉर्ड 65000 करोड़ का निवेश आया है। हमने प्रदेश में स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले हैं, 300 यूनिट फ्री बिजली प्रदेश के लोगों को दी है। प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट को खरीदा है।

सीएम मान ने भरोसा जताया है कि प्रदेश के लोग हमें हमारे काम के दम पर वोट देंगे। गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश में लोकसभा की 13 सीटें हैं, ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि उसे सभी 13 सीटों पर जीत मिलेगी।