Punjab में AAP का सर्वे..नतीजे के बाद ही गठबंधन पर फ़ैसला लेगी पार्टी

पंजाब

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन में शामिल होने के लिए आज से शर्वे शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सर्वे के परिणाम ही आप पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) से गठबंधन में शामिल होने का फैसला करेगी। बता दें कि INDIA गठजोड़ समझौते को लेकर हाई-कमांड और राज्य इकाइयों के फैसले में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दोनों पार्टियों के हाई कमांड लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन पर जोर लगा दिए हैं, लेकिन दोनों प्रदेश इकाइयां इसके लिए राजी नहीं हैं।
ये भी पढ़ेंः हाईटेक होंगे Punjab के जेल..संदिग्ध सामान ले जाने पर बजेगा अलार्म

Pic Social media

आप के सीनियर नेताओं ने नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि हर 13 विधानसभा हलकों के लिए सीनियर 3 से 4 पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। ये अधिकारी जिला व विधानसभा हलकों के स्तर पर सर्वे करेंगे। बूथ स्तर के नेताओं को इस सर्वे में शामिल किया जा रहा है, जिससे सटीक जानकारी हाई-कमांड को मिल सके। एक सप्ताह के अंदर-अंदर इसकी पूरी जानकारियां एकत्रित कर हाई-कमांड तक पहुंचाने के लिए बोला गया है, जिससे जल्द से जल्द INDIA गठजोड़ की बैठक में फैसला लिया जा सके।

दो सवालों पर हो रहा सर्वे

आप की ओर से ये सर्वे दो सवालों पर केंद्रित है। जिसमें पहला सवाल पंजाब में कांग्रेस से गठजोड़ से जुड़ा है। तो वहीं दूसरा सवाल पंजाब में AAP की स्थिति को लेकर है। इन दोनों सवालों के आंकड़े इकट्‌ठे कर पंजाब में लोकसभा 2024 को लेकर सर्वे शुरू करेगी।

मंत्रियों पर भी चल रहा विचार

आप लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में खुद को मजबूत करने के लिए अपने मंत्रियों पर भी विचार कर सकती है। प्राप्त सूचना के मुताबिक AAP पंजाब में 2 से 4 मंत्रियों को भी लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतार सकती है। पंजाब व दिल्ली के बल पर AAP केंद्र में इस साल मजबूत आधार बनाने की कोशिश में लगी हुई है।