Budh Gochar 2025

Budh Gochar 2025: दैत्य गुरु की राशि में बुध करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी परेशानी!

Vastu-homes
Spread the love

Budh Gochar 2025: बुध का दैत्य गुरु की राशि में गोचर, जानिए क्या होगा प्रभाव

Budh Gochar 2025: ग्रहों की स्थिति जब बदलती है, तो उसका असर हमारे जीवन पर भी दिखाई देता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होता है तो वहीं कुछ राशि के जातकों की परेशानी बढ़ाने वाला होता है। आपको बता दें कि आने वाली 23 मई को भी ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। बुध ग्रह (Mercury Planet) 23 मई दिन शुक्रवार को वृषभ राशि (Taurus) में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष (Astrology) के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध दैत्य गुरु शुक्र की राशि में दोपहर 1 बजे गोचर करेंगे। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, संचार, तर्क, नौकरी, व्यापार आदि के कारक ग्रह माने गए हैं और मिथुन व कन्या राशि के स्वामी भी हैं। दैत्य गुरु शुक्र (Vesper) की राशि में बुध ग्रह का आना कई राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन राशियों को नौकरी और कारोबार में समस्या का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही साथ बने बनाए कार्य भी अटक सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बुध के वृषभ राशि में गोचर करने से किन किन राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है…

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोर पंख, मिलेगा शुभ फल और दूर होगी धन की तंगी

बुध गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

बुध के गोचर करने के कारण से कर्क राशि (Cancer Horoscope) वालों को सेहत संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुध गोचर के दौरान लव लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आप असंतोष महसूस कर सकते हैं, जिससे आपके और आपके साथी के बीच भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। इस समय के दौरान कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें और शेयर मार्केट में निवेश संबंधित योजनाओं पर रोक लगा दें। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।

बुध गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह के गोचर का असर मीन राशि (Pisces) के लोगों के बजट पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान मीन राशि वालों के खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से मासिक बजट बिगड़ सकता है। आपके मजाक या व्यंग्य से अनजाने में किसी को ठेस पहुंच सकती है या परिवार में विवाद शुरू हो सकता है, इसलिए इस अवधि में वाणी का खास ध्यान रखें। बुध गोचर के दौरान, आपको इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि इंटरनेट या मोबाइल फोन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान पर्सनल व प्रफेशनल मामलों में दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। काम पर, सहयोगियों से समर्थन की कमी के कारण आप किसी कार्य में अटके हुए महसूस कर सकते हैं, जिससे इस अवधि में आपकी चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

बुध गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह के गोचर की वजह से सिंह राशि (Leo Horoscope) वालों को मिश्रित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। बुध गोचर के दौरान अपने खर्चों को नियंत्रिण रखना होगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, क्योंकि अगर आप सावधान नहीं रहे तो भविष्य में फाइनेंस से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बात करें वैवाहिक जीवन की तो पति-पत्नी के बीच संघर्ष या भावनात्मक दूरी हो सकती है। साथ ही लव लाइफ में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिससे रिश्तों में प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Money Plant: क्या मनी प्लांट के साथ तुलसी लगाना सही होता है?

बुध गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह का गोचर धनु राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। धनु राशि वाले किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए अन्यथा कानूनी मामलों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में किसी भी फैसले को लेने से पहले स्थितियों का अच्छे से आकलन करें, तभी कोई निर्ण लें अन्यथा आप खुद ही मुसीबत में फंस सकते हैं.। निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से पहले सलाह लें अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी और कारोबार करने वालों को बुध गोचर की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।