Money Plant: क्या तुलसी के साथ मनी प्लांट लगाना शुभ? जानिए वास्तु की राय
Money Plant: घर में पौधे लगाना सबको अच्छा लगता है। कुछ पौधे सिर्फ शोभा बढ़ाने के लिए होते हैं, लेकिन कुछ पौधों को शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) धार्मिक और पवित्र माना जाता है, जबकि मनी प्लांट को धन और खुशहाली लाने वाला पौधा कहा जाता है। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि क्या तुलसी और मनी प्लांट (Money Plant) को एक साथ लगाना ठीक है? आइए आज के इस खबर में हम जानते हैं कि तुलसी और मनी प्लॉट का पौधा एक साथ लगाया जाना सही है या नहीं, और इसके क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि मनी प्लांट और तुलसी के पौधे को साथ में लगाने से आप अपने घर को न केवल खुशहाल बना सकते हैं बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का भी अनुभव भी कर सकते हैं।
घर में होता है पॉजिटिव एनर्जी का संचार
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक मनी प्लांट को समृद्धि का प्रतीक माना गया है तो वहीं तुलसी को धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। जब इन दोनों पौधों को एक साथ रखा जाता है तो यह घर से निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह करते हैं। इससे घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही यह पौधे वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में और तुलसी के पौधे को पूजा स्थल या आंगन में रखना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
तुलसी और मनी प्लांट का धार्मिक महत्व
तुलसी को हिंदू धर्म (Hinduism) में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर करता है और सकारात्मकता लाता है। वहीं, मनी प्लांट को भी शुभ माना जाता है और इसे धन-संपत्ति से जोड़कर देखा जाता है। इसे भगवान विष्णु से भी जोड़ा जाता है। दोनों पौधों को साथ लगाने से घर में लक्ष्मी और विष्णु दोनों की कृपा बनी रहती है, जिससे धन और समृद्धि आती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: सायंकाल में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी!
स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तो मनी प्लांट वायुमंडल में आक्सीजन को बढ़ाता है और घर के वातावरण को ताजगी से भर देता है। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरे होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। जब मनी प्लांट और तुलसी को एक साथ रखा जाता है तो यह न केवल घर के वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
मनी प्लांट और तुलसी वास्तु दोष को करता है दूर
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के मुताबिक मनी प्लांट को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायता करता है। तुलसी का पौधा शांति और ताजगी का स्रोत माना जाता है, और इसे धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है।
मानसिक तनाव और चिंता से मिलती है मुक्ति
तुलसी और मनी प्लांट की वजह से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। तुलसी का पौधा मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है जिससे व्यक्ति सकारात्मकता की ओर प्रेरित होता है। मनी प्लांट की वजह से मनोबल बढ़ाता है क्योंकि यह आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
