Delhi: केजरीवाल की नई रणनीति, कैंपस पॉलिटिक्स में ASAP के जरिए पकड़ मजबूत करेगी AAP
Delhi News: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली विधानसभा चुनवा के बाद से ही अपनी ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने मंगलवार को अपने स्टूडेंट विंग (Student Wing) का गठन किया, जिसे असोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) नाम दिया है। अब आम आदमी पार्टी छात्र संगठन के जरिए युवाओं के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश करेगी। आने वाले दिनों में पार्टी दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू समेत दूसरी यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव इसी विंग के जरिए लड़ेगी।
ये भी पढे़ंः Punjab में शिक्षा क्रांति: आप सरकार के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के शानदार परिणाम- CM Mann
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) और अवध ओझा की मौजूदगी में दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इसका ऐलान किया गया। इस दौरान विंग का लोगो भी जारी किया गया।

केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला
इस मौके पर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि आज आम आदमी पार्टी का स्टूडेंट विंग, ASAP लॉन्च हो रहा है। अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स क्या है? आज हमारे देश में बहुत समस्याएं हैं। खाने को नहीं है, 75 साल बाद भी सड़कें, अस्पताल नहीं है, कोई खुश नहीं है, इन सभी समस्याओं की जड़ आज की राजनीति है। केजरीवाल ने बाकी पार्टियों को टारगेट करते हुए कहा कि कांग्रेस, बीजेपी की राजनीति एक ही धर्रे पर चल रही है, यही मैन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही सभी समस्याओं की जड़ है। आपके घर बिजली आएगी या नहीं? आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं ये सभी राजनीति है, आपको इसका हिस्सा बनना ही पड़ेगा।
ये भी पढे़ंः Punjab: पेंशनधारकों को नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार, पंजाब सरकार ने शुरू की विशेष अदालतें
दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम कहते हैं कि फीस महंगी नहीं होने देंगे। इनकी सरकार बनते ही 3 महीने के अंदर फीस बढ़ गई। सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया। जब हमारी सरकार बनी तो शिक्षा माफिया पर लगाम लगाई। ये बड़े लोग जो होते हैं इनसे लड़ाई लड़ी, लेकिन इनकी सरकार में स्कूलों के बाहर बाउंसर लगा दिए गए हैं।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि यह युवाओं का प्रिय शब्द है, ASAP। आज जहां भी रिफॉर्म की आवश्यकता है, वहां इसकी जरूरत है, हम लेट हो चुके हैं। जब-जब हम इस नाम को सोचेंगे यह हमें बताएगा कि समय नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि मैं चाहूंगा कि एक दिन हर उस दिन यूनिवर्सिटी में जहां चुनाव होता है वहां से एएसएपी का अध्यक्ष, सेक्रेट्री, टीम जीतकर आए। जहां चुनाव नहीं भी होता है वहां हम वैकल्पिक राजनीति की बात करेंगे।
आपको बता दें कि करीब एक दशक में राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी आप ने एक बार फिर विस्तार योजना पर काम शुरू किया है। आप एक तरफ जहां पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है तो दूसरी तरफ गुजरात में भी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस बीच पार्टी ने अब स्टूडेंट विंग के जरिए कैंपस पॉलिटिक्स में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश शुरू की है।
