BMW Accident: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
BMW Accident: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना (Road Accident) ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह (Navjot Singh) की मौत रविवार को एक BMW कार की टक्कर से हो गई। हादसे के वक्त नवजोत अपनी नई ट्रायम्फ बाइक (New Triumph Bikes) पर पत्नी संदीप कौर के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब से लौट रहे थे। इस भीषण टक्कर में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, BMW कार ने ओवरटेक करने की कोशिश में नवजोत की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार पलटी और एक बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बंपर चकनाचूर हो गया और साइड मिरर व पिछला शीशा टूट गया। हादसे में नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर की कई हड्डियां टूट गईं।
कौन हैं आरोपी दंपत्ति?

हादसे के समय BMW कार गगनप्रीत कौर (38) चला रही थीं और उनके पति परीक्षित कक्कड़ (40) पीछे बैठे थे। यह कपल गुरुग्राम में घोड़ों की काठी, सीट कवर और बेल्ट आदि का व्यवसाय करता है। हादसे में BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कार से हादसा हुआ, वह उनके पति परीक्षित के नाम पर रजिस्टर्ड है।
हादसे के बाद क्या हुआ?
टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और BMW कार पलटकर बस से जा टकराई। दुर्घटना के बाद गगनप्रीत और उनके पति ने एक ऐप आधारित टैक्सी बुक की और नवजोत व संदीप को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल गगनप्रीत के पिता का है। संदीप ने आरोप लगाया कि उन्होंने अनुरोध किया था कि पति को पास के अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन आरोपी दंपत्ति ने उनकी बात अनसुनी कर दी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नवजोत को मृत अवस्था में लाया गया था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बेटे के जन्मदिन पर पिता का अंतिम संस्कार
नवजोत सिंह का मंगलवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। संयोग से उसी दिन उनके बेटे नवनूर का 22वां जन्मदिन था। नवनूर को पिता का अंतिम संस्कार अपने जन्मदिन पर करना पड़ा। नवजोत का पोस्टमार्टम दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में हुआ।

स्टेचर पर पति की बॉडी देख रो पड़ीं संदीप कौर
संदीप कौर की कई हड्डियां टूट गई हैं और वह अभी गंभीर हालत में हैं। नवजोत के अंतिम संस्कार के दौरान स्ट्रेचर पर लेटी संदीप पति की बॉडी देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने पति को छूने और गले लगाने की कोशिश भी की।
ये भी पढ़ेंः Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, बह गईं गाड़ियां-दुकानें, देखिए वीडियो

परिवार का आरोप
नवजोत के बेटे नवनूर ने कहा कि अगर उनके पिता को पास के किसी अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना धौला कुआं के पास हुई थी, लेकिन उन्हें 19 किलोमीटर दूर न्यूलाइफ अस्पताल ले जाया गया।
गगनप्रीत के खिलाफ केस दर्ज, लेकिन शराब की पुष्टि नहीं
दिल्ली पुलिस ने गगनप्रीत कौर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पति परीक्षित कक्कड़ से भी पूछताछ की है।
वहीं, गगनप्रीत के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट में शराब की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि ब्लड रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ये भी पढ़ेंः Indigo Offer: इंडिगो का लूट लो ऑफर, सिर्फ 1299 रुपए में बुक करें टिकट
पूछताछ में परीक्षित ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद उसने अपने ससुर को फोन कर पीड़ितों के इलाज की जरूरत के बारे में बताया और फिर टैक्सी से अस्पताल पहुंचा। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
