Dehradun Cloudburst

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, बह गईं गाड़ियां-दुकानें, देखिए वीडियो

TOP स्टोरी Trending उत्तराखंड
Spread the love

CM धामी की हालात पर नज़र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। देहरादून के सहस्त्रधारा कार्लीगाड क्षेत्र (Sahastradhara Karligad Area) में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची। तेज पानी की धारा में कई दुकानें बह गईं, और मलबे ने मुख्य बाजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में लगभग 100 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पढ़िए पूरी खबर…

मालदेवता में क्षतिग्रस्त पुल, नदियां उफान पर

मालदेवता में भारी बारिश के कारण एक पुल की एप्रोच रोड टूट गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। एसडीआरएफ ने नदी में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। इसके अलावा, देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय मार्ग पर फन वैली और उत्तराखंड डेंटल कॉलेज के पास स्थित एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

स्कूल बंद, सीएम धामी की स्थिति पर नजर

जिला मजिस्ट्रेट ने भारी बारिश और बादल फटने की घटना के मद्देनजर देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत और बचाव कार्यों में जुटी है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं।’


Pic Social Media

टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न

भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है, जिसके चलते देहरादून का प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने कहा, ‘सुबह 5 बजे से नदी में तेज बहाव शुरू हुआ, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया। ऐसी स्थिति लंबे समय बाद देखने को मिली है।’ उन्होंने लोगों से नदियों के पास जाने से बचने की अपील की। पुजारी ने यह भी कहा कि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है और अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


Pic Social Media

सहस्त्रधारा बाजार में मलबे से तबाही

सहस्त्रधारा के मुख्य बाजार में सोमवार रात साढ़े 11 बजे बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा आ गया। इस मलबे ने तीन बड़े होटलों और कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने मिलकर बाजार में फंसे करीब 100 लोगों को सुरक्षित निकाला। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं और दो लापता लोगों की तलाश जारी है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रका मोहन भुलानी का हालचाल जाना

आईटी पार्क के पास भी मलबे का कहर

देहरादून के आईटी पार्क के पास भी भारी बारिश के कारण बड़ी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे सांग नदी का जलस्तर बढ़ गया। पुलिस ने देर रात 12 बजे बचाव अभियान शुरू किया और आसपास के लोगों को सतर्क कर दिया। पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Corona: AI बनेगा कोरोना जैसी महामारी की वजह! टेक कंपनियों में हड़कंप

प्रशासन अलर्ट मोड में, लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और जल स्रोतों के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।