Indigo Offer: इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक बेहद आकर्षक ऑफर की शुरुआत की है।
Indigo Offer: घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने यात्रियों के लिए ‘ग्रांड रनवे फेस्ट’ (Grand Runway Fest) के तहत एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट (Domestic Flight Tickets) की शुरुआती कीमत 1299 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट की शुरुआती कीमत 4599 रुपये रखी गई है। यह सीमित अवधि का ऑफर छुट्टियों या बिजनेस ट्रैवल की योजना बना रहे यात्रियों के लिए सुनहरा अवसर है।

बुकिंग की तारीख और यात्रा की समयसीमा पर ध्यान दें
इंडिगो के इस ऑफर के तहत फ्लाइट बुकिंग 21 सितंबर 2025 तक की जा सकती है। बुक किए गए टिकटों के साथ यात्री 7 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक यात्रा कर सकते हैं। बुकिंग इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट (goindigo.in), इंडिगो मोबाइल ऐप (एंड्रॉयड/आईओएस), इंडिगो 6ESkai या व्हाट्सएप (+917065145858) के जरिए की जा सकती है। यह ऑफर 15 सितंबर 2025 को सुबह 00:01 बजे से 21 सितंबर 2025 को रात 23:59 बजे तक उपलब्ध है।
ये भी पढ़ेंः Heart Attack: बॉस से मांगी बीमारी की छुट्टी, 10 मिनट में मौत
किराए और अतिरिक्त छूट
एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, ऑफर अवधि के दौरान इकोनॉमी क्लास के लिए ऑल-इंक्लूसिव वन-वे किराया चुनिंदा घरेलू रूटों पर 1,299 रुपये से शुरू है। इसके अलावा, चुनिंदा घरेलू सेक्टरों पर स्ट्रेच/बिजनेस क्लास के लिए ऑल-इंक्लूसिव वन-वे किराया 9,999 रुपये से शुरू होता है। साथ ही, चुनिंदा इंटरनेशनल रूट्स पर भी रियायती किराए और ऐड-ऑन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ेंः Corona: AI बनेगा कोरोना जैसी महामारी की वजह! टेक कंपनियों में हड़कंप
इंडिगो ब्लूचिप सदस्यों के लिए विशेष छूट
इंडिगो ब्लूचिप (Indigo Bluechip) सदस्यों के लिए इस ऑफर में अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। प्रोमो कोड IBC10 का उपयोग कर ब्लूचिप सदस्य इंडिगो की वेबसाइट या ऐप के जरिए बुकिंग पर 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। इस छूट के तहत Blu 3 सदस्यों को 5 प्रतिशत, Blu 2 सदस्यों को 8 प्रतिशत और Blu 1 सदस्यों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह ऑफर चुनिंदा घरेलू और इंटरनेशनल रूट्स पर लागू है।
