Bihar

Bihar News: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति
Spread the love

 Bihar News: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया।

 Bihar News: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया मील का पत्थर स्थापित किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे मंत्रिमंडल गठन की औपचारिक शुरुआत हो गई।

Pic Social Media

शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय राजनीति के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य बना दिया। पूरा गांधी मैदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्साह से भरे लोगों से खचाखच भरा रहा। तालियों, नारों और जोश से पूरा माहौल गूंजता रहा।

ये भी पढ़ेंः UBER: UBER कैब करने वाले ग्राहकों और ड्राइवरों के लिए ज़रूरी खबर

समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। मंच पर मैथिली ठाकुर, सांसद व गायक मनोज तिवारी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति से भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को एक उत्सव का रूप दे दिया।

ये भी पढ़ेंः Helmet: बाज़ार में आया Ignyte का हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी सुरक्षा का दावा

20 सालों में दसवीं बार मुख्यमंत्री बनकर नीतीश कुमार ने न सिर्फ नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ और अनुभव का परिचय एक बार फिर दे दिया।