UBER: पॉपुलर कैब सर्विस उबर ने यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
UBER: पॉपुलर कैब सर्विस उबर (Uber) ने यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारत में इन-ऐप वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर (Video Recording Feature) लॉन्च किया है, जो राइड के दौरान ड्राइवर और यात्री की गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा। यह फीचर डैशकैम की तरह काम करेगा और किसी भी विवाद की स्थिति में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फीचर दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में जारी किया गया है।

यात्रा के दौरान रिकॉर्ड होगी हर गतिविधि
आपको बता दें कि उबर (Uber) का यह इन-ऐप फीचर उस समय खासतौर पर उपयोगी साबित होगा जब किसी झगड़े या गलतफहमी के कारण ड्राइवर या यात्री एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। कंपनी के अनुसार, वीडियो रिकॉर्डिंग डबल एन्क्रिप्टेड होगी और पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यह सुविधा दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई बड़े शहरों में शुरू की जा चुकी है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ड्राइवरों को झूठे आरोपों से मिलेगी राहत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कई ड्राइवरों को यात्रियों की ओर से झूठे आरोपों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते कई बार उन्हें जुर्माना भरना पड़ता था या उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाता था। अब इन-ऐप वीडियो रिकॉर्डिंग से हर गतिविधि का रिकॉर्ड रहेगा, जिससे ड्राइवरों को झूठे आरोपों से मुक्ति मिलेगी और सिस्टम ज्यादा पारदर्शी बनेगा।
महिला यात्रियों के साथ आने वाली दिक्कतें भी होंगी कम
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कई ड्राइवरों ने शिकायत की थी कि कुछ महिला यात्री देर रात राइड के दौरान रास्ता बदलने या गलत ड्रॉप लोकेशन पर उतरने का दबाव डालती हैं। ड्राइवरों के इनकार करने पर वे धमकियां देती हैं या गलत शिकायत दर्ज करा देती हैं। ऐसे मामलों में यह फीचर ड्राइवरों के लिए एक मजबूत सुरक्षा साधन साबित होगा।
ये भी पढ़ेंः Toll Rule: 15 नवंबर से बदल रहे हैं टोल के नए नियम, नहीं पढ़े तो पछताना पड़ेगा!
कैसे काम करेगा नया फीचर?
- रिकॉर्डिंग शुरू होने पर यात्रियों को ऐप में नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।
- वीडियो डबल एन्क्रिप्टेड होंगे और ड्राइवर के डिवाइस में स्टोर रहेंगे।
- उबर इन वीडियो तक तब तक नहीं पहुंच पाएगा, जब तक ड्राइवर या यात्री सुरक्षा प्रक्रिया के तहत इसे शेयर न करें।
- एक सप्ताह के भीतर वीडियो ऑटो-डिलीट हो जाएंगे अगर यूजर उन्हें साझा नहीं करता।
ये भी पढ़ेंः Meta: मेटा के AI चीफ ने 13 साल के बच्चों को क्या सलाह दी?
मई 2025 से शुरू हुई थी टेस्टिंग
उबर (Uber) ने इस फीचर का पायलट वर्जन मई 2025 में शुरू किया था। अब इसे देश के कई शहरों में लॉन्च कर दिया गया है। यह फीचर इस समय दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ में उपलब्ध है।
