Punjab News

Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब में 350वां शहीदी दिवस, CM मान के नेतृत्व में 3 दिवसीय भव्य आयोजन

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: श्री आनंदपुर साहिब में इस साल 350वां शहीदी दिवस पूरे पंजाब में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जाएगा।

Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब में इस साल 350वां शहीदी दिवस (Martyrs’ Day) पूरे पंजाब में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जाएगा। पंजाब सरकार (Punjab Government) के निर्देश पर सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की देखरेख में श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के शहीदी दिवस को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह समागम 23 से 25 नवंबर 2025 तक चलेगा और हर पल सिख इतिहास, मानवता और बलिदान की उस विरासत से जोड़ता है, जिस पर पूरा पंजाब गर्व करता है।

आपको बता दें कि 23 नवंबर को सुबह संगत की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) स्वयं अखंड पाठ का भोग डालेंगे। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी उपस्थित रहेंगे। यह दृश्य पंजाब सरकार की उस गहरी निष्ठा को रेखांकित करता है जो गुरु साहिबानों के प्रति सदैव रही है।

गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर खास प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार की गई गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी इसी दिन होगा। यह प्रदर्शनी खासकर युवा पीढ़ी को यह संदेश देगी कि कैसे हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और इंसानियत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मान सरकार का यह प्रयास सिख इतिहास को जीवंत रखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सर्वधर्म सम्मेलन में एकता का संदेश

सुबह 11 बजे होने वाला सर्वधर्म सम्मेलन मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस सोच का प्रमाण है जो सिख धर्म को केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का संदेश मानती है। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि एक मंच पर आकर भाईचारा, एकता और मानवाधिकारों पर विचार साझा करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम- पंजाब में बिजली कनेक्शन अब और आसान

शाम को विरासत-ए-खालसा का गाइडेड टूर, रात में भव्य ड्रोन शो

शाम को विरासत-ए-खालसा और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का विशेष गाइडेड टूर आयोजित किया गया है। रात में आधुनिक तकनीक से सजा भव्य ड्रोन शो गुरु साहिबानों की शहादत और खालसा पंथ की गौरव गाथा को रोशनी की भाषा में प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं इन आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है जिससे हर आने वाला श्रद्धालु अपनी जड़ों से जुड़कर गर्व का अनुभव करे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर विशाल नगर कीर्तन श्रीनगर से रवाना, शीर्ष नेताओं की उपस्थिति

तीन दिन तक चलेगा कथा-कीर्तन और सेवा का सिलसिला

तीन दिनों तक चलने वाले इस समागम में कथा, कीर्तन, भक्ति और लंगर की सेवा का अद्भुत संगम होगा। लोगों में अपार उत्साह है और हर कोई मान रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गुरु साहिबानों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देने का जो कार्य किया है, वह पूरे पंजाब की भावनाओं का सम्मान है। यह आयोजन सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि पंजाब की आत्मा को नई ऊर्जा देने वाला पर्व है। मान सरकार ने साबित कर दिया है कि सिख विरासत की रक्षा और उसका सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।