Helmet: भारत में हेलमेट कंपनियां भी अब सेफ्टी पर खास ध्यान दे रही हैं।
Helmet: भारत में रोड सेफ्टी पर बढ़ते फोकस के बीच हेलमेट निर्माता कंपनियां (Helmet Manufacturing Companies) भी सुरक्षा मानकों को मजबूत कर रही हैं। इसी क्रम में स्टीलबर्ड (Steelbird) हाई-टेक इंडिया लिमिटेड के प्रीमियम ब्रांड IGNYTE ने अपना नया हाई-प्रोटेक्शन हेलमेट IGN-16 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस हेलमेट में दी गई सुरक्षा बुलेटप्रूफ जैकेट (Bulletproof Vest) जैसी मजबूती प्रदान करती है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

भारत में सड़क हादसों पर बढ़ती चिंता
देश में हर महीने लाखों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या दोपहिया वाहन से जुड़े मामलों की होती है। कई मामलों में हेलमेट न पहनना गंभीर चोट या मौत की वजह बन जाता है। ऐसे में IGNYTE का नया IGN-16 हेलमेट बाजार में सुरक्षा के नए मानक स्थापित करने का दावा कर रहा है।
लॉन्च हुआ नया IGNYTE IGN-16 हेलमेट
स्टीलबर्ड ने इस प्रीमियम मॉडल को रेट्रो-प्रेरित डिजाइन के साथ हाफ-फेस हेलमेट के रूप में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह स्टाइल और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन है, जिसे खास तौर पर शहर में रोजाना सफर करने वाले राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
क्या है IGN-16 की खासियत?
कंपनी के मुताबिक, इस हेलमेट को केवलर (Kevlar) रिइनफोर्समेंट से तैयार किया गया है, जिससे इसे बेहद मजबूत सुरक्षा मिलती है। केवलर वही सामग्री है जो बुलेटप्रूफ जैकेट में भी उपयोग की जाती है। इससे हेलमेट को गंभीर झटका सहने की क्षमता मिलती है।
कंपनी अधिकारियों का बयान
IGNYTE के डायरेक्टर कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने कहा ‘IGN-16 में दिया गया EPP मल्टी-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन और केवलर रिइनफोर्समेंट राइडर्स को अधिक आत्मविश्वास और आराम प्रदान करता है। यह मॉडल IGNYTE की सुरक्षित और प्रीमियम डिज़ाइन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कितना सुरक्षित है नया हेलमेट?
IGN-16 में PC-ABS शेल, EPP लाइनर और उन्नत झटका अवशोषण तकनीक दी गई है।
यह झटका सहकर अपनी शेप वापस पा लेता है, जिससे लंबे समय तक मल्टी-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन मिलता है।
अंदरूनी हिस्सा एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-एलर्जिक और ब्रीदेबल फैब्रिक से बना है।
पैडिंग रिमूवेबल और वॉशेबल है।
हेलमेट में एंटी-स्क्रैच UV-प्रोटेक्टेड पॉलीकार्बन वाइजर और Pinlock 30 एंटी-फॉग इनसर्ट दिया गया है।
सुरक्षा के लिए इसमें Double D-Ring और Micrometric Buckle दोनों विकल्प मौजूद हैं।
यह हेलमेट ISI (IS 4151:2015) + DOT (USA) की ड्यूल सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
ये भी पढ़ेंः Challan in Noida: नोएडा में धड़ाधड़ कट रहे हैं गाड़ियों के चालान, जानिए क्यों?
हेलमेट के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा आइटम्स
- अतिरिक्त स्मोक वाइजर
- हेलमेट कवर
- बालाक्लावा
- स्पोर्ट्स चीक पैड्स
- एक्स्ट्रा फिटिंग पैड्स
- EPP टेक्नोलॉजी दिखाने वाला मिनी मॉडल
कीमत और साइज
IGN-16 हेलमेट को 540–620 mm के साइज रेंज में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 5999 रुपये तय की गई है। कंपनी इस हेलमेट पर 3 साल की वारंटी दे रही है।
ये भी पढ़ेंः UBER: UBER कैब करने वाले ग्राहकों और ड्राइवरों के लिए ज़रूरी खबर
कहां से खरीदें?
यह हेलमेट सभी ऑथराइज्ड Ignyte और Steelbird डीलरशिप के साथ-साथ प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
