Bihar

Bihar: CM नीतीश कुमार ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट का लिया जायजा, दुग्ध क्रांति को मिली नई गति

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के सुधा डेयरी प्रोजेक्ट का विस्तृत निरीक्षण किया।

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पटना के फुलवारी शरीफ स्थित सुधा डेयरी प्रोजेक्ट (Sudha Dairy Project) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन हॉल, आइसक्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित सभी प्रमुख इकाइयों का जायजा लिया और अधिकारियों से उत्पादन प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली।

Pic Social Media

किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने पर सीएम का जोर

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री को संस्था के कार्यों, विजन और अगले पांच वर्षों की योजनाओं से अवगत कराया। सीएम नीतीश कुमार ने दुग्ध उत्पादक समितियों के और विस्तार, अधिक से अधिक पशुपालकों को जोड़ने और प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, महिलाओं समेत लाखों परिवारों की आय बढ़ेगी और नए रोजगार सृजित होंगे।

ये भी पढ़ेंः Bihar में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, नीतीश सरकार खोलेगी तीन नए विभाग

कृषि रोडमैप का दूरगामी असर दिखा दुग्ध उत्पादन में

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने याद दिलाया कि 2008 में शुरू किए गए कृषि रोडमैप के कारण ही बिहार में फसल उत्पादकता के साथ-साथ दूध उत्पादन में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने गर्व से बताया कि आज राज्य में 21 हजार से अधिक ग्रामस्तरीय दुग्ध समितियां कार्यरत हैं, जिनसे 7.5 लाख पशुपालक जुड़े हैं और इनमें 25 प्रतिशत महिलाएं हैं। ये समितियां रोजाना औसतन 22 लाख किलोग्राम दूध इकट्ठा करती हैं, जबकि पीक सीजन में यह आंकड़ा 30 लाख किलोग्राम तक पहुंच जाता है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सुधा ब्रांड बना राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतीक

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में कॉम्फेड आज 54 लाख लीटर प्रतिदिन प्रसंस्करण क्षमता वाला मजबूत संस्थान बन चुका है। रोजाना 18 लाख पाउच दूध और 3.5 लाख लीटर दुग्ध उत्पाद बिक्री के साथ सुधा ब्रांड अब दिल्ली, कोलकाता, उत्तर-पूर्वी राज्य और विदेशों तक पहुंच गया है। हाल ही में अमेरिका को 5 मीट्रिक टन घी और कनाडा को 8 मीट्रिक टन गुलाब जामुन निर्यात किया गया है, जो बिहार के दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वीकार्यता का प्रमाण है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar सरकार दे रही है 1 रुपये में जमीन, इंडस्ट्री लगाने का बेस्ट मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई?

पशुपालकों के हित में नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता फिर दिखी

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अधिकारियों को डेयरी प्लांट का और विस्तार करने, प्रोक्यूरमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और यहां कार्यरत कर्मियों के लिए अच्छे आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि किसानों-पशुपालकों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए उनकी सरकार हर संभव सहयोग देती रहेगी।