Delhi

Delhi के स्कूलों में AI Grind Initiative की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता ने कहा- छात्र बनेंगे भविष्य के चेंजमेकर

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने भारत के पहले सिटी-सेंट्रिक AI इंजन Delhi AI Grind का शुभारंभ किया।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने भारत के पहले सिटी-सेंट्रिक AI इंजन Delhi AI Grind का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को शहर की वास्तविक चुनौतियों के समाधान हेतु AI-आधारित प्रोजेक्ट बनाने में सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली के स्कूली छात्रों को केवल तकनीक सीखने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करेगा। उनके अनुसार, अब कक्षाएं इनोवेशन लैब की तरह विकसित होंगी और छात्र भविष्य के चेंजमेकर के रूप में उभरेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

भारत में तकनीकी क्रांति को आगे बढ़ाने वाला कदम

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक केवल विशेषज्ञों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर आम नागरिक और छात्र की पहुंच में है। युवा अब मोबाइल ऐप्स से लेकर AI टूल्स तक अपने दम पर बड़े समाधान तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भी छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान और AI के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

Pic Social Media

युवाओं की सोच बदलेगी दिल्ली का भविष्य- सीएम रेखा

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि उनकी कल्पनाशक्ति और नवाचार क्षमता ही दिल्ली को भविष्य में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि Delhi AI Grind छात्रों में लगातार प्रयोग करने, निडर होकर सोचने, गलतियों से सीखने और नए AI-आधारित समाधान खोजने की शक्ति विकसित करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 21वीं सदी में किसी भी देश की प्रगति उसके युवाओं की सोच और नवाचार क्षमता पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi में अब कहीं भी दिखे कचरा-धूल-गंदगी, तुरंत करें शिकायत, CM रेखा गुप्ता ने किया MCD 311 ऐप लॉन्च

Pic Social Media

कौन हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला?

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) भारतीय वायु सेना के वह अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी वीरता और दक्षता से देश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय होने के नाते वे आज देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बन चुके हैं। उनके इस ऐतिहासिक मिशन ने भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को नई दिशा दी और छात्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति उत्साह बढ़ाया।

शुक्ला की अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी विशेषज्ञता ने उन्हें वैश्विक स्तर पर सराहना दिलाई है। वह युवाओं को यह संदेश देते हैं कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Delhi में पॉल्यूशन पर सख्त हुई सरकार, CM रेखा गुप्ता ने DMRC को दिए कड़े निर्देश

इस तरह Delhi AI Grind Initiative न सिर्फ दिल्ली के छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा का नया मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि सीएम रेखा गुप्ता की दूरदृष्टि के जरिए दिल्ली को नवाचार और AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी मॉडल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।