Rajasthan

Rajasthan में बीजेपी का डिजिटल फ्रंट मजबूत, CM भजनलाल ने सोशल मीडिया वॉरियर्स को दी बड़ी जिम्मेदारी

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव (Municipal and Panchayat Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने डिजिटल नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। जयपुर के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर मीट 2025 (Social Media Warrior Meet 2025) में प्रदेशभर से आईटी और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं बल्कि जनता से सीधे संवाद का शक्तिशाली साधन बन चुका है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने स्पष्ट कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत में सोशल मीडिया वॉरियर्स का समर्पण और मेहनत महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया टीम को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताते हुए उनसे आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं। सीएम ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक संवाद पार्टी की ताकत को और बढ़ाता है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: जयपुर में हुआ भव्य ‘ऑनर रन’, CM भजनलाल शर्मा ने वीर जवानों को दिल से किया नमन

पंचायत स्तर तक डिजिटल नेटवर्क बनाने का मिशन

इस बार बीजेपी का फोकस ग्रामीण इलाकों में सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने पर है। पार्टी पंचायत स्तर तक सोशल मीडिया वॉरियर्स की टीम तैयार कर रही है, ताकि विपक्ष के आरोपों का तत्काल और तथ्यों पर आधारित जवाब दिया जा सके। साथ ही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर गांव-ढाणी स्तर तक पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया ‘पहली कतार का हथियार’ बन चुका है।

Pic Social Media

चुनावी रणनीति में डिजिटल ताकत की बड़ी भूमिका

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सोशल मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नई तकनीकें इसे और भी शक्तिशाली प्रचार माध्यम बनाती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा नीतिगत संकल्पों पर आधारित है और सोशल मीडिया इन संकल्पों को जनता तक पहुंचाने का प्रभावी जरिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बैठक केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि आगामी चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने जनता के बीच की मॉर्निंग वॉक, दिया ‘फिट राजस्थान’ का संदेश

ग्रामीण तक पहुंचे सरकार की उपलब्धियों का संदेश

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि राज्य सरकार के कार्य, उपलब्धियां और योजनाओं का संदेश डिजिटल माध्यम से हर गांव, ढाणी और फील्ड तक सीधे पहुंचे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संवाद अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोशल मीडिया वॉरियर्स की मजबूत टीम आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती देगी।