Bank Loan: 1 जनवरी से बदल जाएंगे लोन से जुड़े नियम
Bank Loan: साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 1 जनवरी (1 January) से नया साल शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि महीने की पहली तारीख से देश में कई नियमों में बदलाव होता है। नए साल 1 जनवरी से बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव खासकर होम लोन (Home Loan), गाड़ी लोन, पर्सनल लोन, और बिजनेस लोन जैसे लोन (Loan) पर सीधा असर डालेंगे। भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इन बदलावों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगी। इन नए नियमों का प्रमुख उद्देश्य लोन लेने की प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाएगा।
ये भी पढ़ेंः सावधान! Google पर Customer Care नंबर सर्च किया तो…!

ज्यादा लचीली EMI विकल्प
अब होम लोन और वाहन लोन (Vehicle Loan) जैसे लोन के लिए बैंकों को ज्यादा लचीला EMI विकल्प देना होगा। उधारकर्ता अपनी आर्थिक स्थिति और भविष्य की आय के मुताबिक अपनी EMI को कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से पर्सनल लोन के लिए लागू होगी, जहां लोग अपनी लोन चुकौती को अपनी सुविधा के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे।
लोन को जमा करने से पहले मृत्यु होने पर क्या होगा
अगर किसी लोन लोने वाले व्यक्ति की लोन जमा करने से पहले ही मृत्यु हो जाती है, तो अब उसके परिवार या उत्तराधिकारियों को बैंक द्वारा वसूली का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने यह तय किया है कि अब लोन के बकाया का भुगतान बीमा पॉलिसी के अनुसार किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब लोन लेने वाले व्यक्ति के निधन के बाद परिवार को लोन की पूरी राशि देने का दबाव नहीं होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
छोटे लोन के लिए RBI की सख्ती
नए साल 2025 से रिजर्व बैंक छोटे लोन पर भी सख्ती करेगी। अब छोटे लोन के लिए उधारकर्ता की क्रेडिट हिस्ट्री और स्मॉल लोन की EMI देने की क्षमता की ठीक से जांच की जाएगी। इससे लोन डिफॉल्ट के मामलों में कमी आएगी और उधारकर्ताओं को लोन चुकाने में और ज्यादा सहायता मिलेगी।
बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के लोन बंद करने की सुविधा
त्योहारी सीजन में RBI ने एक बड़ी घोषणा की है कि अब लोन लेने वाले ग्राहकों को लोन जमा करने के दौरान अतिरिक्त शुल्क या चार्जेज नहीं देने होंगे। इसका मतलब है कि अगर आपने लोन का भुगतान जल्द किया तो आपको किसी भी प्रकार का प्री-पेमेंट या क्लोजिंग चार्ज नहीं जमा करना होगा।
बिना दस्तावेज़ के लोन
नए महीने जनवरी 2025 से कुछ बैंकों ने नॉन-कोलैटरल लोन के लिए प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाने का फैसला किया है। ऐसे लोन लेने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में कम दस्तावेज़ीकरण की जरूरत होगी। पर्सनल लोन और बिजनेस लोन के लिए अब पूरी प्रक्रिया अधिक ऑनलाइन होगी, जिससे ग्राहकों को समय और समस्या से बचत होगी।
लोन चुकौती के दौरान दिवालिया होने का खतरा
जनवरी 2025 की पहली तारीख से लागू होने वाले नियमों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति लोन चुकाते समय दिवालिया हो जाता है, तो उसे एक नई दिवालिया प्रबंधन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इससे व्यक्तिगत दिवालियापन की स्थिति में भी बैंक लोन के पुनर्भुगतान का एक न्यायसंगत तरीका निर्धारित किया जाएगा।
ब्याज दरों की समीक्षा
नए महीने के शुरुआत से ही सभी बैंकों को ब्याज दरों की समीक्षा के लिए RBI द्वारा लागू किए गए नए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इसके अनुसार लोन की ब्याज दरें पहले से कहीं ज्यादा पारदर्शी और न्यायसंगत होंगी। ग्राहकों को अपनी सैलरी के आधार पर भी सस्ती ब्याज दरें मिल सकेंगी, जिससे लोन की किस्तें किफायती हो जाएंगी।
लोन की वापसी पर अधिक नियंत्रण
अब बैंकों को लोन की मंजूर अमाउंट और किस्तों की समयसीमा पर ज्यादा ध्यान देना होगा। नए महीने से लागू होने वाले नए नियमों के तहत, बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी उधारकर्ता को ज्यादा लोन नहीं दिया जाए, जो उसकी वापसी क्षमता से बाहर हो।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR सावधान! अगले 2 दिन रहेंगे भारी..IMD ने जारी की चेतावनी
डिजिटल लोन को बढ़ावा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और दूसरी बैंक अब डिजिटल लोन प्लेटफ़ॉर्म को बढ़ावा देंगे, जिससे लोग ऑनलाइन लोन आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को तेज और अधिक सरल बनाने के लिए फिनटेक कंपनियां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, जिससे ग्राहकों को घर बैठे लोन मिल जाएगा।
सरकारी लोन योजनाओं पर ज्यादा ध्यान
सरकार ने अपनी विभिन्न लोन योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को लेकर बात कही है। 1 जनवरी 2025 से बैंकों को यह तय करना होगा कि सरकारी लोन योजनाओं का समय पर वितरण हो और इन योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी का सही तरीके से उपयोग हो।
नए साल यानी 1 जनवरी 2025 से लागू होने वाले नए नियमों का उद्देश्य भारतीय बैंकिंग प्रणाली को और ज्यादा पारदर्शी और ग्राहकों के लिए अनुकूल बनाना है। ये बदलाव लोन चुकाने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाते हैं, जिससे उधारकर्ताओं को अपने वित्तीय प्रबंधन में आसानी होगी। अगर आप भी होम लोन, गाड़ी लोन, या पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं तो इन नए नियमों को ध्यान में रखते हुए, आपको अपने लोन की आवेदन प्रक्रिया को और अधिक समझदारी से आगे बढ़ाना चाहिए।
