Delhi-NCR में बिगड़ सकता है मौसम, IMD का अलर्ट जारी
Delhi-NCR News: राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत का सर्दी से बुरा हाल है। उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों के मैदानी वाले भागों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में पाला को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली (Delhi) में आज और कल यानी 27 और 28 दिसंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि साल की शुरुआत रिकॉर्ड कड़ाके की ठंड से होगी, इसमें बारिश की भी संभावना काफी ज्यादा है।
ये भी पढ़ेंः Noida: 29 होटल-रेस्टोरेंट में हड़कंप क्यों मचा है?

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में आने वाले 2 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं, 27 और 28 दिसंबर। इन दो दिन तेज हवा यानी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश के कारण से देश की राजधानी में शीतलहर भी चल सकती हैं। बारिश के बाद आसमान साफ हो जाएगा और घना कोहरा पूरे शहर को अपने चपेट में ले लेगा। साल के आखिरी में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से उत्तर और उत्तर पश्चिमी सिहराने वाली तेज हवाएं मैदानी भाग तक पहुंच कर कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने देशभर में बारिश की संभावना बताई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी में भी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 27 और 28 तारीख को पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके कारण से मैदानी भागों में ठंड और भी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वालों के लिए अच्छी खबर आ गई
जानिए पिछले 24 घंटो का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड (Uttarakhand) , हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब वाले हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीतलहर की स्थिति रही और पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
बारिश से बढ़ गई ठंड
मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना और पहाड़ों पर हो रही तेज बर्फबारी के साथ-साथ वहां से चलने वाली पछुआ हवाएं एक साथ मैदानी इलाकों पर ठंड का अटैक कर रही हैं। इन तीनों फैक्टर के कारण मैदानी इलाकों में पारा और भी नीचे जाएगा, ठंड और भी बढ़ेगी, लोगों का जीना और भी मुश्किल होने वाला है। साथ ही शीतलहर भी चल सकती है। हालांकि, इस मौसम में बारिश किसानों के लिए सही माना जाता है या बारिश फसलों के पैदावार बढ़ाने में काफी मदद करती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अन्य राज्यों का भी हाल जान लीजिए
उत्तर पश्चिमी राज्य काफी ठंड की चपेट में है। आज बारिश होने की भी संभावना है। पश्चिमी राज्य में राजस्थान में शीत दिवस भी दर्ज किया गया। पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक राज्यों में भयंकर ठंड से लोगों का हाल बुरा है, हालांकि दक्षिणी बिहार कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे बिहार में ठंड से हाल बुरा है। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश के बाद कंपकपाने वाली ठंड और भी बढ़ गई है। उत्तर पूर्वी राज्यों में शीतलहर का दौर चल रहा है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के वजह से पाला का अलर्ट है।