New Year Plan: नए साल पर हिमाचल-कश्मीर जाने वाले यह खबर पढ़ लें
Weather Update: नए साल के शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी लोग नए साल का जश्न मनाने (New Year Plan) के लिए प्लॉन बना रहे हैं। अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल (Himachal) या फिर कश्मीर (Kashmir) जाने का सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि मौसम न करवट ले ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण से मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य भारत सहित उत्तर-पश्चिम भारत में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 29 से 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुछ हिस्सों में शीतलहर का भी अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ेंः सावधान! Google पर Customer Care नंबर सर्च किया तो…!

आईएमडी (IMD) के मुताबिक 30 दिसंबर तक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में देर रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।
हिमाचल में बर्फबारी, कई सड़कें बंद
बात करें कुल्लू और लाहौल घाटी की तो यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही रोहतांग, कुंजम दर्रा सहित ऊंची चोटियों में हिमपात का दौर शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है साथ ही सैलानियों को रोहतांग टनल और जलोड़ी दर्रा की ओर न जाने की सलाह दी है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते दो नेशनल हाईवे समेत 70 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः अच्छी खबर..UP में अफ़सरों की लॉटरी! 50 से ज़्यादा लोगों को मिलेगा प्रमोशन
राजस्थान में ठंड ज्यादा
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को कई जगह हल्की बारिश भी देखने को मिली। अनेक इलाकों में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कई दिनों से अनेक इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। बीते चौबीस घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान चुरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कश्मीर में भी बर्फबारी
वहीं जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई। घाटी में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में मौसम का पहला हिमपात हुआ। ताजा हिमपात की वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड बंद कर दिया गया है। इस बीच कश्मीर में गंभीर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना रहा।
