Google

सावधान! Google पर Customer Care नंबर सर्च किया तो…!

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Google पर Customer Care नंबर सर्च करने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो…

Google: अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि हमारे हर सवाल का जवाब गूगल (Google) के पास होता है, इसीलिए जब भी हमें कुछ खोजना होता है तो सीधा गूगल करते हैं। बहुत से लोग गूगल करके किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर (Customer Care Number) भी खोजते हैं। और उस नंबर पर कॉल करते हैं तो पहले सावधान हो जाएं। ऐसा करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है राजधानी दिल्ली (Delhi) की एक महिला के साथ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में 55 साल की महिला से तीन दिनों के अंदर कम से कम दो बार 15 लाख की ठगी की गई। पुलिस के अनुसार उन्होंने महिला की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः IRCTC: IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करने वालों के लिए मायूस करने वाली खबर

Pic Social Media

बैंक डिटेल मांगी

पुलिस के मुताबिक 18 दिसंबर को महिला ने एक डिलीवरी ऐप (Delivery App) से ग्रोसरीज (किराने का सामान) ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें एक सामान फटी हुई पैकिंग मिली। महिला के अनुसार उन्होंने ऐप पर शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने कस्टमर केयर नंबर के लिए गूगल किया और उसपर कॉल किया। जिस व्यक्ति ने फोन उठाया, उसने कंफर्म किया की वह डिलीवरी ऐप (Delivery App) के साथ काम करता है। उसने बैंक अकाउंट डिटेल और अन्य निजी विवरण लिया।

ये भी पढ़ेंः Toll Tax: आ रहा टोल टैक्स से जुड़ा नया नियम..ये रही डिटेल

ओटीपी भी मांगा

अगले दिन, महिला का बेटा मुंबई से दिल्ली वापस आया और उसने मां के फोन पर कई बैंक अलर्ट देखे, जिसमें सात या आठ फेल ट्रांजेक्शन के मैसेज थे। पीड़िता ने बताया कि मेरे बेटे ने आरोपी को फोन किया और उसे शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि आरोपी ने किराने के सामान की शिकायत का समाधान नहीं किया और ओटीपी और बैंकिंग विवरण मांगा। महिला और उसका बेटा उसी दिन बैंक गए और पाया कि उनके बैंक खाते से 50,000 रुपए निकाल लिए गए थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पैसे एफडी में करवाए ट्रांसफर

पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने बताया कि एक बैंक अधिकारी ने उसे अपने सभी पैसे फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) में ट्रांसफर करने को बोला, जो उसने किया। अगले दिन दोनों फिर से बैंक गए। महिला ने बताया कि इस बार, मुझे यह देखकर झटका लगा कि मेरे एफडी से 14 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली गई है। मुझे कोई अलर्ट भी नहीं मिला। मेरे बेटे ने ही बैंक की वेबसाइट पर चेक किया और पाया कि पैसे गायब हैं। हमने बैंक से संपर्क किया और अब हमें दूसरे अधिकारी ने बताया कि हमे अकाउंट फ्रीज करना चाहिए था या पिछले दिन ही पैसे नए अकाउंट में ट्रांसफर कर देने चाहिए थे। मैंने उन्हें बैंक उस अधिकारी का विवरण दिया, जिसने इसके विपरीत सुझाव दिया और हमारे पैसे चोरी किए। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी।

जानिए क्या कहा पुलिस ने

साइबर सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया कि उन्हें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से शिकायत मिली थी और रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि हमने शिकायतकर्ता, बैंक मैनेजर और दूसरे बैंक अधिकारियों के बयान लिए हैं। हमें यह जांच करनी होगी कि घोटाले में कितने लोग शामिल हैं और क्या किसी बैंक अधिकारी ने उनके पैसे चुराए हैं। कॉल करने वाले के खिलाफ जांच शुरू हो गई है, जिसका स्थान अभी तक पता नहीं चल पाया है। शक है कि आरोपी ने घोटाले के बाद नंबर/सिम को डिसकार्ड (त्याग) दिया है।