AAP के किए सारे वादे पूरे होंगे: CM भगवंत मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के किए सारे वादे पूरे होंगे। बता दें कि 92 विधायकों के प्रचंड बहुमत (Vast Majority) के साथ पंजाब में राज कर रही आम आदमी पार्टी के लिए इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) चुनौती और अवसर दोनों हैं। ढेरों वादों के साथ बदलाव लाने के लिए सत्ता में आई मान सरकार (Mann Sarkar) को जनता के सामने यह सिद्ध करना है कि उसके 2 साल का कामकाज सही दिशा में जा रहा है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मीडिया के माध्यम से विस्तृत बातचीत की। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: जनता का प्यार और आशीर्वाद जीत में बदलेगा: हरजोत बैंस

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब की 13 सीटों में कितनी जीतेगी, इसी से पार्टी का भविष्य तय होगा। सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के जेल जाने से सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पर दारोमदार आ टिका है। वे पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी कमान संभाले हुए हैं।

किस आधार पर जीतेंगे सभी 13 सीटें?

सीएम मान ने कहा कि मोदी भी कह रहे हैं 400 पार जाएंगे..मुझे तो इतना पता है, वे यहां क्या हैं। 2 एमपी हैं। एक सनी देओल, जो बॉर्डर पार हैंडपंप उखाड़ते हैं। इस ओर लगाते नहीं। इस बार तड़ी पार होगा। बेड़ा पार तो पब्लिक लगाती है। हमारे काम हमें जिताएंगे।

एमएसपी को लेकर किसानों का मुद्दा

एमएसपी सेंटर (MSP Center) देता है, मैं नहीं दे सकता। मुआवजा दे सकता हूं। हमने किसानों को दिन में बिजली देना शुरू किया, ताकि उनकी रात खराब न हो। किसान एमएसपी की लीगल गारंटी मांग रहे हैं। सेंटर को देनी पड़ेगी। बात क्यों नहीं करते किसानों से? कहते हैं किसान दिल्ली क्यों आते हैं। अब गेहूं लेकर कैसे जाएंगे। 130 लाख मीट्रिक टन दूंगा।

नशा, लॉ एंड ऑर्डर अभी भी मुद्दा

पंजाब के सीएम ने कहा कि नशे की समस्या सुलझा रहे हैं। हमने एक हल निकाला है। पहले यूथ को काम दो, पुलिस में भर्तियां शुरू कर दीं। 2200 बंदा हर साल भर्ती करेंगे। लाखों लड़के स्टेडियम में तैयारी कर रहे हैं। 43 हजार नौकरियां दीं। खेडां वतन पंजाब दियां शुरू कर दी। खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए दिए हैं। जो लड़के ड्रग्स में चले गए, पहले उनका इलाज करवाएंगे। उनको काम देंगे।

हम नशे के कस्टमर ही खत्म कर देंगे। गैंगस्टर पहले वालों के पाले हुए हैं। ऐसा कोई गैंगस्टर नहीं है, जिसका संबंध नेताओं से न हो। हमने जो गैंगस्टर जेल में बंद किए हैं, उन्हें मुख्यधारा में वापस ले कर आएंगे। लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं हैं तो टाटा स्टील कैसे आ गई। वे पूछ कर आते हैं। सर्वे करवाते हैं। विपक्ष के लिए ही लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है।

सभी दल अलग लड़ रहे हैं, किसको फायदा होगा?

जालंधर में हुए उपचुनाव का नतीजा देख लें। चार दल लड़े थे। अकालियों के साथ बसपा भी थी। जीती आम आदमी पार्टी। जहां तक भाजपा के बढ़ने की बात है तो हर पार्टी ग्रो करती है। हमने भी ग्रो किया था। 2017 में हम जीरो से 20 पर आ गए थे। शिअद 58 से 12 पर आया। लोग हमें बोल रहे थे हार गए, जबकि हारा अकाली दल था। मैंने अकाली दल के लिए कहा था 1920 में शुरू और 2019 में खत्म होगा। 99 साल की लीज थी।

लोकसभा चुनाव में कौन-कौन से मुद्दे लेकर लोगों से वोट मांग रहे?

सीएम मान (CM Maan) ने बताया कि इस बार मुद्दे राष्ट्रीय स्तर के हैं। पंजाब में हम अपने 2 साल के काम भी लेकर जा रहे हैं। हम काम की राजनीति करते हैं, नाम की राजनीति नहीं। 2 साल में 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आया। हमने 42 हजार 993 सरकारी नौकरियां दी हैं।

आम घरों के बेटों, बेटियों को नौकरियां मिली हैं। जिसमें न लॉबिंग हुई और न करप्शन। करप्शन रोकने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया। आज 400-500 भ्रष्ट अधिकारी जेल में हैं। हमने पावर प्लांट खरीदा, जबकि आम सरकारें बेचती हैं। हमने घर घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू की।

ये भी पढ़ेः CM मान का विरोधियों पर हमला..कहा देश में इंकलाब आने वाला है

ओल्ड पेंशन स्कीम में क्या है योजना?

सीएम मान ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) जल्द करने वाले हैं। हमने मुलाजिमों से मीटिंग की है। हमारा 20 हजार करोड़ रुपए केंद्र के पास है। वो कह रहे हैं कि 20 हजार करोड़ हम नहीं देंगे। मुलाजिमों की अलग-अलग राय है। उनका कहना है कि स्टेट का हिस्सा आप दें, केंद्र से हम ले लेंगे। मुलाजिमों के संपर्क में हूं। खुद सरकारी टीचर का बेटा हूं।

इस बार 5 मंत्रियों, 3 विधायकों है मैदान में

हमारे मंत्री-विधायक हैं। लोग उनको जानते हैं। एमपी बनकर जाएंगे। हमने वो चेहरे उतारे हैं जिनको विधानसभा में बोलने का अनुभव हो चुका है। हमें उनको बुलवाना है, सोने के लिए नहीं भेजना है। बोलना तो आना चाहिए।

पंजाब ‘आप’ का मुकाबला किससे है?

पंजाब में मुकाबला अपनी सरकार को और शक्तिशाली बनाने का है। बेरोजगारी दूर करना है। बाहर कांग्रेस से इसलिए गठबंधन किया, क्योंकि संविधान बचाने के लिए कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। संविधान ही नहीं रहा तो पार्टी क्या करेगी। कांग्रेस में बहुत धड़े हैं। विस में कोई चुप रहता है, कोई बाहर निकल जाता है, इसलिए मैं ताला लेकर गया।

पंजाब में दलबदल का इतना तूफान क्यों?

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पॉलिटिक्स की जनरेशन बदल गई है। कैप्टन, बादल, सिद्धू, मलूका, भूंदड़, ढींडसा हार गए। नए तरह के बेरोजगार पैदा हो गए, इनके बेटे-बेटियां सत्ता के बिना नहीं रह सकते। इसलिए जहां जगह मिल रही है, जा रहे हैं। जहां तक सुशील रिंकू का सवाल है तो बंदे के दिल में क्या है, यह कैसे पता करें। ऐसी कोई मशीन हो तो सबसे पहला खरीददार मैं होऊंगा। दूसरी पार्टी में भी अच्छे लोग हैं। हम दरवाजे बंद करके नहीं बैठ सकते।