06 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः भक्तिमय दिखे सीएम योगी..गोरखपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा-रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपको जीविका के क्षेत्र में प्रयास फलीभूत होंगे। काम की अधिकता के कारण आपके अपने काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद में उलझना आपके लिए सही नहीं है। हर मामले में राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्‍यान दें। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों का अंत होगा।

वृष राशि (Tauras)  आज आप नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं। संतान के मन आज कुछ उलझन रहेंगी,जिनको आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं। आपका कोई साथी आपके बीच दरार पैदा कर सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर अपने मित्र से बातचीत करनी होगी,तभी वह पूरा होगा। आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझता दिख रहा है। यदि लंबे समय से कोई काम रुका हुआ था,तो वह भी आज पूरा होगा। किसी कानूनी मामले में आप ढील ना दें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों भाग्‍य साथ देगा और आपको कहीं से रुका पैसा मिल सकता है। धन और ऐश्वर्य में वृद्धि से शत्रु जलन महसूस करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आपका काफी समय से रुका कोई कार्य संपन्न होने से आपको खुशी होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer)  आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उसमें ढील दे सकते हैं। आपको अपने काम को पूरा करने में आपको कुछ समस्याएं आएंगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह अपने प्रयासों में ढील ना दें।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो विवाद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ उपहार लेकर आएंगे। आप बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, फिर भी अपने काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की  सेहत की चिंता सता सकती है। 

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आपके पद में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़े से बचें। शेयर में निवेश न करें और न ही प्रॉपर्टी के मामले में कोई विचार करें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके आज किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें।  किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आप अपना कर्ज चुका पाएंगे। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का अंत होगा। रोजी रोजगार में सफलता प्राप्‍त होगी। आपको धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा और भाग्‍य साथ देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अपने घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा।  यदि आपने अपने घर पर ध्यान नहीं दिया,तो आपको बाद में कोई नुकसान हो सकता है। घर के बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय कोई भी जिद्द व जल्दबाजी न करें,नहीं तो वे आपसे किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकते है। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है,जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज वाहन आदि का प्रयोग न करें, दुर्घटना की संभावना है। 

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। राजनीतिक दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप बढ़ सकता है। आय और व्यय में संतुलन रखें। फालतू के खर्च से बचें और किसी को मुफ्त की सलाह न दें। आज आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपको प्रमोशन मिलने से क स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप माताजी को लेकर ननिहाल पक्ष में मेल मिलाप कराने लेकर जा  सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाई या बहन से कहा सुनी हो सकती है। अपने काम को लेकर आपको मनमर्जी चलने से बचाना होगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)