Greater Noida West

Greater Noida West: इस सोसायटी की लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसी रही महिला, फिर…?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West की इस सोसायटी में एक घरेलू सहायिका करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) में एक घरेलू सहायिका करीब एक घंटे तक लिफ्ट (Elevator) में फंसी रही। यह घटना टावर-डी की 13वीं मंजिल पर हुई, जब वह एक फ्लैट में खाना बनाने जा रही थी। सोसायटी के प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन लिफ्ट खोलने में असफल रहे, जिसके बाद पड़ोस की सोसायटी से ऑपरेटर बुलाकर उसे निकाला गया। गुस्साए निवासियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

Pic Social Media

एक घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही सहायिका

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन्स एवेन्यू सोसायटी (Aims Greens Avenue Society) का है। बता दें कि घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है, जब टावर-डी की लिफ्ट 13वीं मंजिल पर अचानक रुक गई। लिफ्ट में फंसी घरेलू सहायिका ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसे आसपास के लोगों ने सुना। सोसायटी के प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन ने लिफ्ट खोलने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। अंत में पड़ोस की एटीएस सोसायटी से एक लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया, जिसने करीब एक घंटे बाद लिफ्ट खोलकर सहायिका को सुरक्षित निकाला। बाहर निकलते समय सहायिका बदहवास हालत में थी।

ये भी पढ़ेंः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान, यहां इंटरचेंज बनना शुरू

निवासियों ने किया प्रदर्शन, एफआईआर दर्ज न होने पर नाराजगी

घटना से नाराज निवासियों ने सोसायटी परिसर में प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। देर रात वे बिसरख कोतवाली पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया और निवासियों से लिखित शिकायत ली। शनिवार सुबह निवासी फिर कोतवाली पहुंचे, लेकिन तब भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। निवासियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लिफ्ट के रखरखाव में सुधार की मांग की।

Pic Social Media

लिफ्ट रखरखाव पर सवाल, पहले भी हुए हादसे

निवासियों ने आरोप लगाया कि एम्स ग्रीन्स एवेन्यू सोसायटी (Aims Greens Avenue Society) में लिफ्ट का रखरखाव ठीक नहीं है। निवासी सुमित ने कहा कि लिफ्ट में बार-बार लोग फंसते हैं। हाल ही में एक लिफ्ट के फ्री-फॉल होने से तीन लोग घायल हो चुके हैं। बेसमेंट में पानी भरने से करंट के खतरे के कारण हर टावर की दो लिफ्टें बंद हैं। निवासियों ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश लिफ्ट और एस्केलेटर एक्ट लागू होने के बावजूद सोसायटी की किसी भी लिफ्ट का पंजीकरण नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज के ATM में लगी आग

प्रबंधन की ओर से जवाब नहीं

मेंटेनेंस प्रबंधन के अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने तुरंत जवाब देने के बजाय बाद में बात करने को कहा। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि लिफ्ट की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। यह घटना हाई-राइज सोसायटियों में लिफ्ट सुरक्षा और रखरखाव की खामियों को उजागर करती है।