Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27’ के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना पहले ‘जवाहर उत्कर्ष योजना’ के नाम से संचालित होती थी।
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थी:
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए
- अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित होने चाहिए
- सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हों
- कक्षा 4थी में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो
इसके अलावा अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
20 जून तक जमा होंगे आवेदन
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी 20 जून 2026 तक अपने स्कूल में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा:
- पालकों की सहमति पत्र
- आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र
- ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालय का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- कक्षा 4वीं और 5वीं की अंकसूची की प्रतियां
- पालक का स्वघोषणा पत्र
अपने जिले में ही करना होगा आवेदन
विद्यार्थी केवल उसी जिले में आवेदन कर सकेंगे, जिसके वे मूल निवासी हैं। दूसरे जिले में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
चरणबद्ध तरीके से होगी आवेदन प्रक्रिया
आदिवासी विकास विभाग के अनुसार:
- विद्यार्थी 20 जून तक स्कूल में आवेदन जमा करेंगे
- विद्यालय प्रमुख 27 जून तक आवेदन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजेंगे
- इसके बाद 30 जून तक सूची सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय को भेजी जाएगी
26 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा
योजना के तहत विद्यार्थियों के चयन के लिए 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए चयनित करने का माध्यम होगी।
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
