MP News

MP News: मध्यप्रदेश में युवाओं को मिलेगा 5000 रुपये का प्रोत्साहन, बहनों को खास तोहफा

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़े ऐलान किए।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने रोजगारपरक उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि और लाडली बहनों (Ladli Sisters) के लिए भाई दूज से 1500 रुपये मासिक राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही, अचारपुरा और हज्जामपुरा में नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और भूमि आवंटन पत्र वितरण किया गया।

युवाओं के लिए प्रोत्साहन राशि

सीएम यादव ने कहा, ‘रोजगार हमारी प्राथमिकता है। उद्योगों में काम करने वाले युवाओं को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जिससे हर युवा को अपने राज्य में काम मिले और पलायन रोका जाए।’ उन्होंने मध्य प्रदेश को आर्थिक विकास में देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ेंः MP में बागवानी पर जोर, CM मोहन यादव ने फलदार पौधों की आपूर्ति के दिए निर्देश

लाडली बहनों के लिए शगुन और बढ़ी राशि

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) के तहत रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 रुपये की नियमित राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त शगुन दिया जाएगा। भाई दूज से स्थायी रूप से हर माह 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, उद्योगों में काम करने वाली लाडली बहनों को 6000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो आगे चलकर 3000 रुपये मासिक तक होगी। घर पर रहने वाली बहनों को भी यह राशि परिवार के संचालन में मदद करेगी।

औद्योगिक विकास और रोजगार

अचारपुरा में 416 करोड़ के निवेश से नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी, जिससे 1600 नए रोजगार के अवसर बनेंगे। सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और दुबई से भी निवेश आकर्षित कर रहा है। 10 अगस्त को रक्षा मंत्री की उपस्थिति में ट्रेन कोच निर्माण की आधुनिक इकाई का शिलान्यास होगा, जहां वंदे भारत और मेट्रो के कोच तैयार होंगे।

अन्य घोषणाएं

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने ऐलान किया कि अचारपुरा में एक सप्ताह के भीतर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ पुलिस चौकी शुरू होगी। इसके साथ ही, नशा मुक्ति अभियान और ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

ये भी पढ़ेंः MP News: मध्यप्रदेश का टेक्सटाइल क्षेत्र बनेगा वैश्विक हब, CM मोहन यादव की स्पेन यात्रा से खुले नए रास्ते

मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने उद्योगों को ‘मंदिर’ की संज्ञा देते हुए कहा कि ये कारखाने लोगों के कष्ट मिटाने का काम करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों का जाल फैलाया जा रहा है ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े और राज्य समृद्ध बने।