Haryana

Haryana: CM नायब सिंह सैनी ने वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया शोक

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत पहुंच कर अपने ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे एवं श्री जयदेव दहिया के सुपुत्र प्रीत दहिया (आयु 22 वर्ष) के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रीत दहिया का निधन एक दुःखद सड़क दुर्घटना में हुआ, जो न केवल उनके परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति है।

ये भी पढ़ें: Haryana: CM नायब सिंह सैनी ने सीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की करी गहन समीक्षा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीत एक होनहार, विनम्र और अनुशासित युवा थे, जिनकी असमय विदाई समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें: Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखोदा से विधायक पवन खरखोदा, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत नगर निगम के महापौर राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपने-अपने स्तर पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।