MP News: CM मोहन यादव की स्पेन यात्रा के दूसरे दिन वैश्विक कपड़ा और फैशन दिग्गज इंडिटेक्स के साथ अहम बैठक हुई।
MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की स्पेन यात्रा के दूसरे दिन वैश्विक कपड़ा और फैशन दिग्गज इंडिटेक्स के साथ अहम बैठक हुई। गैलिसिया स्थित इंडिटेक्स मुख्यालय (Inditex Headquarters) में सीएम ने मध्यप्रदेश को हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब के रूप में पेश किया। उन्होंने इंडिटेक्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापारिक साझेदारी और सतत निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश टेक्सटाइल क्षेत्र (Textile Sector) में वैश्विक साझेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है और इंडिटेक्स जैसे ब्रांड्स की उपस्थिति से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और हरित उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

भारत का अग्रणी कॉटन उत्पादक
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के शीर्ष कच्चा कपास उत्पादक राज्यों में से एक है, जहां सालाना 18 लाख बेल्स (3 लाख मीट्रिक टन) कॉटन का उत्पादन होता है। राज्य में इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन और नीमच जैसे 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर हैं। धार जिले में पीएम मित्रा योजना के तहत विकसित हो रहा टेक्सटाइल मेगा पार्क सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का आदर्श केंद्र बन सकता है। उन्होंने इंडिटेक्स को इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।
ये भी पढ़ेंः Clean City: स्वच्छता के मामले में इंदौर ने फिर मारी बाजी, दूसरे नंबर पर कौन सा शहर?
ऑर्गेनिक कॉटन और सस्टेनेबिलिटी पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का अग्रणी ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक है, खासकर निमाड़ और मालवा क्षेत्रों में। यहां GOTS-सर्टिफाइड किसान समूह इंडिटेक्स की सस्टेनेबिलिटी और ट्रेसिबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श साझेदार हो सकते हैं। उन्होंने फार्मर-टू-फैब्रिक वैल्यू चेन पर इंडिटेक्स के साथ सहयोग का सुझाव दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) मूल्यों को बढ़ावा देती है, जिसमें वॉटर रिसायक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और डीसेंट वर्क स्टैंडर्ड्स शामिल हैं। यह इंडिटेक्स की जिम्मेदार सोर्सिंग नीति के अनुरूप है।
निर्यात और रोजगार की नई संभावनाएं
मध्यप्रदेश से टेक्सटाइल (Textile) और गारमेंट का वार्षिक निर्यात 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें यूरोपीय संघ प्रमुख बाजार है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंडिटेक्स की साझेदारी से यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे स्थानीय रोजगार और महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। उन्होंने इंडिटेक्स को पीएम मित्रा पार्क में सप्लाई चेन एंकर के रूप में भागीदारी का न्योता दिया और ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म व ESG-सर्टिफाइड MSME के लिए वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का प्रस्ताव रखा।
ये भी पढ़ेंः MP News: राखी से पहले लाडली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, जानिए कितनी राशि होगी ट्रांसफर
स्पेन की इंडिटेक्स (Industria de Diseño Textil S.A.) दुनिया की अग्रणी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है, जिसके अंतर्गत ज़ारा, मैसिमो दुत्ती, बेरशका और पुल एंड बीयर जैसे ब्रांड्स हैं। गैलिसिया के आर्तेइशो में इसका मुख्यालय है। कंपनी अपने फास्ट फैशन मॉडल, ट्रेसिबल सप्लाई चेन और टिकाऊ प्रथाओं के लिए जानी जाती है। भारत में इंडिटेक्स टाटा समूह के साथ ज़ारा और मैसिमो दुत्ती ब्रांड्स के जरिए कार्यरत है।
