News24 Recruitment for various positions: Opportunity for experienced journalists

News24: न्यूज24 को टीवी और डिजिटल के लिए पत्रकार चाहिए

TV
Spread the love

News24: हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने पत्रकारों के लिए वेकेंसी निकाली है। चैनल को टीवी के लिए सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज और डिजिटल के लिए हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर की जरुरत है। ये भर्ती नोएडा फिल्लसिटी ऑफिस के लिए होनी है।

चैनल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार के पास शिफ्ट मैनेजमेंट, मजबूत एडिटोरियल न्यूज सेंस, तेज निर्णय क्षमता और वीडियो पैकेज व शो प्रोडक्शन का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और अंग्रेजी की अच्छी समझ भी जरूरी होगी।

इसके अलावा न्यूज24 (News24) हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए भी भर्ती कर रहा है। इस पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को वीडियो स्क्रिप्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण का अनुभव होना चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार ईमेल आईडी [email protected] पर अपना बायोडाटा भेज सकते हैं।