UP News: अगर आप गाड़ी मालिक हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
UP News: अगर आप गाड़ी मालिक (Vehicle Owner) हैं या नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। बता दें कि परिवहन विभाग (Transport Department) ने एक ऐसा कदम उठाया है जो न सिर्फ आपकी सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगाएगा। अब गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate) भी स्मार्ट हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः UBER Report: गोल्ड के बिस्किट..शादी की साड़ी..जानिये उबर में क्या-क्या भूल जाते हैं लोग?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि यूपी के वाहन मालिकों (Vehicle Owners) को अब पेपर के बजाय चिप से लैस स्मार्ट कार्ड (Smart Card Equipped) आरसी मुहैया कराया जाएगा। इससे दोपहिया या चारपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट ड्राइविंग लाइसेंस की तरह स्मार्ट कार्ड होगा। जिसे आप अपने एटीएम की तरह आसानी से जेब में रख सकेंगे।
अब ड्राइविंग लाइसेंस की तरह स्मार्ट होगी RC
परिवहन विभाग (Transport Department) की नई व्यवस्था के तहत अब गाड़ियों की RC एक चिपयुक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में दी जाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस की तर्ज पर बनने वाले इस कार्ड में वाहन और वाहन मालिक का पूरा विवरण डिजिटल फॉर्मेट में दर्ज रहेगा, जिससे फर्जी RC बनवाना मुश्किल होगा।
कार्ड में क्या-क्या होगी जानकारी?
भौतिक जानकारी, जिसमें पंजीकरण नंबर, वैधता तिथि, इंजन और चेचिस नंबर, मालिक का नाम और पता, वाहन का रंग, मॉडल, सीटिंग कैपेसिटी, फाइनेंसर का नाम आदि शामिल हैं।
चिप में दर्ज डिजिटल जानकारी, जिसे कार्ड रीडर मशीन के जरिए पढ़ा जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Kumar Vishvas: कैसा है कुमार विश्वास का घर..गर्मियों में बिना AC लगती है ठंड
वाहन चेकिंग में मिलेगी मदद
नई व्यवस्था लागू होने के बाद चेकिंग (Checking) के समय पुलिस और परिवहन अधिकारी स्मार्ट कार्ड रीडर से RC की जांच कर सकेंगे, जिससे कागज़ देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वेरिफिकेशन तत्काल हो सकेगा।
इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके राजपूत (AK Rajput) ने कहा कि अब ड्राइविंग लाइसेंस की तरह वाहनों की आरसी भी स्मार्ट कार्ड के रूप में दी जाएगी। तैयारियां जारी हैं और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
