Kumar Vishvas: गर्मी में भी कूल रहने वाले कुमार विश्वास के घर की खासियत जान लीजिए
Kumar Vishvas: हिंदी कविता, राम कथा और लेखन में अपनी अलग पहचान बना चुके कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) न केवल एक लोकप्रिय कवि हैं, बल्कि उनका जीवनशैली और रहन-सहन भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। कुमार विश्वास की गिनती नामचीन कवियों में होती है। लेखन और किताबों से कुमार का रिश्ता बहुत ही गहरा है। पढ़ने-लिखने के अलावा वह एक शांत व्यक्ति हैं। वो जिस घर में रहते हैं। कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) वैसे तो गाजियाबाद (Ghaziabad) में रहते है लेकिन उनका पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के पिलखुवा (Pilkhuwa) में है, जहां उन्होंने एक खास घर बनवाया है। इस घर को उन्होंने केवी कुटीर (KV Kutir) नाम दिया है। इस घर की खासियत है कि भयंकर गर्मी में भी यहां बिना एसी कूलर के ठंड का अहसास होता है। आखिर क्या है इस घर की खासियत? कैसी है उसकी बनावट और किन तकनीकों या परंपराओं का इस्तेमाल किया गया है? आइए जानते हैं, आज के इस खबर में…
ये भी पढ़ेंः SBI: SBI के ग्राहक..कृपया इस ख़बर पर ध्यान दें

जाने किन चीजों से बना है केवी कुटीर
कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का घर केवी कुटीर का निर्माण सीमेंट, रोड़ी, बजरी जैसी मूलभूत चीजों से नहीं हुआ है। कुमार विश्वास ने घर को प्राचीन पद्धति से तैयार करवाया है। इस तकनीक से पुराने समय में घर का निर्माण किया जाता था। उनका घर आंवला, लिसोढ़ा, गूलर, शीशम आदि के अवशेषों से बनाया गया है, जिसे वैदिक प्लास्टर (Vedic Plaster) नाम दिया है। पीली मिट्टी, रेत, गोबर, तमाम तरह की दालों की चूनी, चूना, लसलसे पेड़ों का प्रयोग किया गया है। ये पूरी तरह से एंटी-बैक्टीरियल होने से गर्मियों में इसका तापमान सामान्य होने के कारण घर अंदर से ठंडा रहता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ई.बी. हॉवेल किताब से मिली प्रेरणा
केवी कुटीर (KV Kutir) में प्रयोग किए गए मेटेरियल के कारण घर के अंदर सर्दी और गर्मी के दिनों में टेंपरेचर कंट्रोल रहता है। कुमार विश्वास के अनुसार इस घर को बनाने की प्रेरणा उन्हें ई.बी. हॉवेल की एक किताब से मिली है। उस किताब से इस तरह के एक घर का जिक्र किया गया था। उससे ही उन्हें वैसा घर बनाने की इच्छा जताई और उसे पूरा किया।
ये भी पढे़ंः Raid 2 Trailer Reactions: सोशल मीडिया पर मचा तहलका – Fans बोले ‘Trailer is Fire!’रेड 2 |
केवी कुटीर ये भी है
कुमार ने घर को बनाने के लिए एक राज मिस्त्री को ढूंढा और उसे सारी चीजें बताईं और घर उसी तरीके से बनवाया, जैसा वो चाहते थे। केवी कुटीर में एक बड़ी लाइब्रेरी (Library) और रिकॉर्डिंग स्टूडियो (Recording Studio) भी मौजूद है। वह मेहमानों से भी इसी घर में मिलते थे। उनका गाजियाबाद के वसुंधरा में भी एक घर है, लेकिन ये घर उससे बिल्कुल अलग है।
केवी कुटी में और भी कई चीजें बनवाई गई हैं। अपने इस घर में वह तमाम तरह के ऑर्गेनिक फल, सब्जियां, उगाते हैं। कुमार एक व्लॉग में दिखाते हैं, कि उन्होंने अपने इस घर में गन्ने से लेकर लौकी, तोरई जैसी सब्जियां उगाई हैं। साथ ही औषधीय पेड़-पौधे भी लगा रखे हैं। घर के सामने तालाब है, जिसमें बतख भी हैं।
ज्यादा समय इसी घर में रहते हैं कुमार विश्वास
रामकथा और कविता के बाद अपना खाली समय इसी घर में बिताते हैं। उन्हें इस घर में बड़ी शांति मिलती है। उनका कहना है कि मैं एक शांत स्वाभाव का व्यक्ति हूं। मुझे प्राकृतिक चीजों से काफी लगाव रहा है। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना ज्यादा वक्त प्राकृतिक की गोद में यानि अपने घर में बिताना पसंद करता हूं।
